• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

Writer D by Writer D
24/10/2026
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। भारतीय वायुसेना के एयर शो के समापन समारोह में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित मौजूदगी को देख शनिवार की शाम शहर में आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयर शो की तैयारियों का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एयर शो के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गंगा के घाटों के ऊपर राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन ने काशीवासियों में रोमांच पैदा किया है। नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा के आसमान में वायुसेना के शौर्य का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की।

Tags: cm yogivaranasi news
Previous Post

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Next Post

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें

Robert Vadra became Corona positive

पति रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट

02/04/2021
Kaushambi Triple Murder

Kaushambi Triple Murder: आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस की 8 टीमें, अब तक 2 अरेस्ट

15/09/2023
lord ram

अयोध्या के अलावा कई जगहों पर आज भी हैं मौजूद हैं प्रभु राम के निशान

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version