• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

Writer D by Writer D
31/10/2026
in शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के तहत कुल 93 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।

एम्स के अनुसार, 93 सीटों में से 54 ओपन कैटेगरी और 39 स्पॉन्सर्ड कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं। इस फेलोशिप के जरिए चयनित डॉक्टरों को संबंधित चिकित्सा क्षेत्र में एडवांस ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। प्रवेश के लिए परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

MD-MS से लेकर DM-MCh डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन

इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता विशेषज्ञता के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। कई विषयों में MD, MS या NMC से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री जरूरी है। इसके अलावा कुछ विशेषज्ञताओं में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद तीन साल का सीनियर रेजिडेंट या समकक्ष पद का अनुभव मांगा गया है।

कुछ विषयों में DM या MCh जैसी सुपर स्पेशियलिटी डिग्री भी अनिवार्य हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में अपनी चुनी हुई विशेषज्ञता की पात्रता ध्यान से पढ़नी चाहिए।

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
2. जनवरी 2027 फेलोशिप प्रोग्राम का प्रॉस्पेक्टस खोलें.
3. अपनी योग्यता के अनुसार विशेषज्ञता और कैटेगरी चुनें.
4. रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
5. जरूरी दस्तावेज और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करें.
6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
7. आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

ध्यान रखें: आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है, जबकि प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को होगी।

Tags: AIIMS Fellowship
Previous Post

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

Next Post

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
शिक्षा

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

22/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Next Post

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

यह भी पढ़ें

former MLA Jarnail Singh dies

AAP नेता व पूर्व विधायक जरनैल सिंह का निधन, CM केजरीवाल ने जताया दुख

14/05/2021
Siddharth Nath

सिद्धार्थ नाथ बोले- किसान एवं जवान का कोई जाति धर्म नहीं होता

12/01/2021
Arijit Singh

अरिजीत सिंह की मां की हालत नाजुक, A निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version