• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के मंडप से उठकर लाल जोड़े में सजी दुल्हन पहुँची जीत का प्रमाणपत्र लेने

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
poonam

poonam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर(मुजाहिद ख़ान)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव की मतगणना के दौरान नतीजे आ रहे हैं जिसमें एक तरफ चुनाव जीतने वाले पर तो खुशी है वहीं दूसरी तरफ हारने वाले पर मायूसी भी।

वहीं आ रहे चुनावी नतीजों के दौरान एक नई नवेली दुल्हन भी लाल जोड़े में गहनों से सजी धजी अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने पहुँची और जीत का प्रमाणपत्र लेकर शादी की रस्में पूरी करने के लिए वापस रवाना हुई। इस पर मतगणना स्थल पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी और चुनाव में खड़े प्रत्याशी व उनके एजेंट भी देखते रहे और चर्चाएं चलती रही।

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव के तहत रामपुर में 15 अप्रैल को पहले चरण में ही मतदान हो गया था उसके बाद से 02 मई को मतगणना होने के बाद चुनावी नतीजों का सभी को इंतेज़ार था। जिसकी मतगणना 02 मई रविवार को हुई। वहीं मिलक तहसील के गांव मोहम्मद पुर जदीद की पूनम ने बीडीसी सदस्य के लिए चुनाव लड़ा था जिसकी 02 मई रविवार को शादी भी थी।

वहीं चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद पूनम ने चुनाव में जीत हासिल की।जबकि दूसरी तरफ शादी के चलते पूनम लाल जोड़े में सजधज कर सात फेरों के लिए शादी के मंडप में बैठी थी।

जीत की ख़ुशी मिलने पर पूनम लाल जोड़े में गहनों से लदी सीधे मतगणना स्थल पहुँची और जीत का प्रमाण पत्र लिया जिस पर वहाँ मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जीत की मुबारकबाद के साथ शादी की भी शुभकामनाएं दीं।

सपा नेता रामगोविन्द चौधरी के बेटे को पंचायत चुनाव में मिली करारी शिकस्त

इस तरह दो दो खुशियां एक साथ मिलने पर पूनम ने कहा बीडीसी (क्षेत्र पंचायत) का चुनाव लड़ा था उसमें जीत मिली है उसका प्रमाण पत्र लेने आयी थी यह लेकर अब यहाँ से सीधे ही गाँव में ही घर पर चल रहे शादी समारोह में जाएगी जहाँ सारी रस्में पूरी हो चुकी हैं सिर्फ वरमाला पड़ना बाक़ी है। पूनम ने कहा यह बहुत खुशी का दिन है और यह पल जीवन में कभी भी नहीं भूल सकती।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat chunav countingPanchayat Chunav NewsRampur NewsSP leader Ram Gobind Chaudharyup panchayat chunav
Previous Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की बेटी का कोरोना से निधन

Next Post

श्रीलंका के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान थिसारा परेरा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
Next Post
Sri Lankan all-rounder and former captain Tishara Perera retired

श्रीलंका के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान थिसारा परेरा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

यह भी पढ़ें

rain

बारिश से सराबोर हुआ लखनऊ, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

29/08/2021
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: 280 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल

03/06/2023
corona vaccine

कोरोना वायरस के खिलाफ ये देश अक्टूबर में चलाएगा टीकाकरण अभियान

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version