• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की बेंच से मिली नोटों की गड्डी, सदन में हंगामा

Writer D by Writer D
06/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rajya Sabha

Rajya Sabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राज्यसभा (Rajya Sabha) में कांग्रेस (Congress) के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने पर सदन में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। सभापति ने खुद ये बात सदन में कही है। उन्होंने कहा है कि ये गंभीर मामला है और इसकी जांच हो रही है।

दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी, ‘कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है। यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है। इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच होनी चाहिए और यह हो भी रही है।’

सभापति ने जैसे ही नोट मिलने की बात कही, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,’जब तक मामले की जांच चल रही है और सब कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक आपको (सभापति) उनका (अभिषेक मनु सिंघवी) नाम नहीं बोलना था।’

खड़गे के बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया। इस पर खड़गे ने कहा कि ऐसा चिल्लर काम करके ही देश को बदनाम किया जा रहा है। आप (सभापति) किसी खास का नाम और सीट के बारे में कैसे कह सकते हैं?’ खड़गे के आरोपों पर सभापति ने कहा कि उन्होंने यह बताया है कि किस सीट पर मिला है और यह किसे अलॉट की गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, धनखड़ ने सदन को जानकारी दी कि 5 दिसंबर को कार्यवाही स्थगित होने के बाद एक सीट से 500 के नोट की गड्डी मिली। गड्डी सीट नंबर 222 से मिली और यह सीट तेलंगाना से राज्यसभा (Rajya Sabha) के सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी की सीट है। इसकी जांच होनी चाहिए और ऐसा हो भी रहा है। इस पर विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा कर दिया।

आम आदमी को RBI से झटका, कम नहीं होगी लोन की EMI

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप कह भी रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है तो जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, ऑथेंटिसिटी नहीं हो जाती इसकी, आपको किसी का नाम नहीं लेना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जब किसी सीट से यह मिला है और वह सीट किसी सदस्य को अलॉट है तो उसका नाम लेने में क्या गलत है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने दी सफाई

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि जब वो राज्यसभा (Rajya Sabha) गए थे तो उनके पास 500 रुपये का एक नोट था। मैंने ऐसा पहली बार सुना है। मैं 12.57 बजे सदन में पहुंचा था और 1 बजे वहां से निकल गया, उसके बाद मैं 1.30 बजे कैंटीन में बैठा और फिर मैं संसद से निकल गया।

 

Tags: delhi newsmanu sindhviNational newsRajya Sabha
Previous Post

आम आदमी को RBI से झटका, कम नहीं होगी लोन की EMI

Next Post

‘मुझे अपने भाई पर गर्व है..’, राहुल को गद्दार कहने पर प्रियंका ने दिया करारा जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

'मुझे अपने भाई पर गर्व है..', राहुल को गद्दार कहने पर प्रियंका ने दिया करारा जवाब

यह भी पढ़ें

आचार संहिता उल्लंघन में अब तक पांच पर FIR, प्रचार वाहन सीज

22/02/2022
Pradeep Singh Kharola

जानिए कौन हैं IAS प्रदीप सिंह खरोला? जिन्हें मिली NTA की कमान

23/06/2024
रॉयल एनफील्ड की ये बाइक बनी कंपनी की “लाइफलाइन” बिक्री में फिर मारी बाजी

एक बाइक ने पलट दी बाज़ी, रॉयल एनफील्ड की बिक्री तेज़

27/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version