• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसंत पंचमी-अचला सप्तमी स्नान पर्व पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान

Writer D by Writer D
22/01/2026
in उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Basant Panchami

Magh Mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज । गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर आयोजित माघ मेले के चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी (Basant Panchami) को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने की मेला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी की जा चुकी है। बसंत पंचमी और अचला सप्तमी के आसपास पड़ने की वजह से संगम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और रूट डाइवर्जन की व्यवस्था लागू की है। बसंत पंचमी, अचला सप्तमी और सप्ताहांत के चलते 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है।

सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को किया गया पूरा

संगम किनारे चल रहे माघ मेले का चौथा स्नानपर्व बसंत पंचमी (Basant Panchami) 23 जनवरी को है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गुरुवार की रात 2.28 बजे से पंचमी तिथि लग जाएगी जो अगले दिन 23 जनवरी को रात 1.56 तक रहेगी। इस पुण्य काल में श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पीले अन्न, पीले वस्त्र का दान आदि कर सकते हैं। 25 जनवरी को अचला सप्तमी का पर्व है जिसे पुत्र सप्तमी या भानु सप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन अन्न भंडारे की परम्परा है।

इस दौरान 24 जनवरी को सप्ताहांत दिवस के चलते तीनों दिन माघ मेला क्षेत्र में भीड़ रहेगी। माघ मेला अधिकारी ऋषिराज का कहना है कि मौनी अमावस्या के बाद बसंत पंचमी में सबसे अधिक श्रद्धालुओं के संगम में पुण्य की डुबकी लगाने का प्रशासन का अनुमान है। बसंत पंचमी (Basant Panchami) से लेकर अचला सप्तमी तक 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी के पावन जल में डुबकी लगा सकते हैं। मेला क्षेत्र में 3.5 किमी लंबाई में बनाए गए 24 घाट तैयार हैं। घाटों की सफाई व्यवस्था, नदियों में निर्मल जल की उपलब्धता से लेकर सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।

पांटून पुलों में एक तरफ से दूसरी तरफ आवागमन हेतु ऑड-इवेन की व्यवस्था

श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने के साथ ही उन्हें सर्कुलेट करने के लिए पांटून पुलों में भी खास व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत परेड से झूसी जाने के लिए पांटून पुल संख्या- 3, 5 और 7 का उपयोग आगंतुक कर सकते हैं जबकि झूंसी से परेड आने के लिए पांटून पुल संख्या 4 और 6 रहेंगे। आपात स्थिति के लिए बनाए गए पांटून पुल संख्या 1 और 2 में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा ।

यातायात की सहूलियत को देखते हुए बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर नए यमुना पुल पर आवागमन बंद

बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मेला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय का कहना है कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, घाट सुरक्षा एवं निकासी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। माघ मेला से संबंधित वाहनों को छोड़कर भारी और हल्के वाहनों को प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश से पहले ही दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा। इसके लिए रूट डाइवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बसंत पंचमी स्नान पर्व पर 23 जनवरी को नया यमुना पुल बंद रहेगा। पुराने पुल से ही आवागमन हो सकेगा।

Tags: Basant PanchamiMagh Mela
Previous Post

अनावश्यक नियम हटें, आम नागरिक और उद्यमी को मिले भरोसे पर आधारित प्रशासन: मुख्यमंत्री

Next Post

पहली बार बिलासपुर में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण!

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Plants
धर्म

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
Next Post
CM Vishnudev

पहली बार बिलासपुर में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण!

यह भी पढ़ें

ट्रम्प के प्रशंसक की तेलंगाना में हार्ट अटैक से मौत Trump's fan dies of heart attack in Telangana

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशंसक की तेलंगाना में हार्ट अटैक से मौत

11/10/2020
Akshaya Tritiya

दुर्लभ योग में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, प्राप्त होगा दोगुना फल

25/04/2024
moisturizer

ठंड में ऐसे चुने मॉइश्चराइजर, फेस करेगा ग्लो

03/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version