• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत

Writer D by Writer D
15/04/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
A huge fire broke out in Lokbandhu Hospital

A huge fire broke out in Lokbandhu Hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में सोमवार रात लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को बचाने के लिए लोग जुट गए। तीमारदार, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला। इस बीच आग के बढ़ते विकराल रूप को देख लोग दहशत में रहे। आग की घटना में एक मरीज की मौत होना बताया जा रहा है।

आग का दायरा न बढ़े इसके लिए अस्पताल परिसर (Lokbandhu Hospital) की बिजली काट दी गई। लोग मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में एक दूसरे की मदद करते नजर आए। आग ने अस्पताल के तीन वार्डों को प्रभावित किया, जिसमें आईसीयू भी शामिल है। सभी मरीजों को सुरक्षित रूप से पास के अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। मंगलवार सुबह अस्पताल में सन्नाटा पसरा हुआ है। आग के कारणों और उससे हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

दहशत में रहे गांव वाले

आग की घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से आग की घटना हुई। कुछ ही झण में आग की लपटें तेज हो गईं और उसकी चपेट में अस्पताल का आईसीयू और फीमेल मेडिसिन वार्ड आ गया। दोनों जगह 50 से ज्यादा मरीज भर्ती थे। आग को देख उन्हें बचाने की कवायद शुरू हो गई।

आनन-फानन में सभी मरीजों को बाहर निकाला गया। इन्हें केजीएमयू और अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में आग लगने के बाद मरीजों को सिविल अस्पताल भी लाया गया। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. विपिन मिश्रा का कहना है, ‘पांच मरीज आए हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर है। सभी विभागों के डॉक्टर काम कर रहे हैं।’

बीजेपी करवा करी है हिंदुओं का पलायन, मुर्शिदाबाद हिंसा पर अबू आजमी ने लगाया गंभीरआरोप

वहीं, सिविल अस्पताल के निदेशक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ‘करीब 24 मरीज आए हैं। उनकी हालत स्थिर है। सभी का इलाज शुरू हो गया है। दो जो गंभीर थे उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस अस्पताल में जो लोग आए हैं वे सभी ठीक और स्थिर हैं। रास्ते में मरने वाले का शव मोर्चरी में रख दिया गया है ताकि मौत का कारण पता चल सके।’

250 मरीजों को किया शिफ्ट

आग की लपटों के साथ फैले धुंए से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। लोग मास्क और मुंह पर कपड़ा बांध मरीजों को निकलने में जुट गए। अस्पताल में भर्ती 250 के करीब मरीजों को निकालकर उन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। रात करीब 1 बजे तक आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम लगी रही। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पूरे हालत पर नजर रखे रहे। उन्होंने बताया कि ‘200 से अधिक मरीजों को स्थानांतरित किया गया, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’

Tags: crime newsLokbandhu HospitalLucknow Newsup news
Previous Post

बीजेपी करवा करी है हिंदुओं का पलायन, मुर्शिदाबाद हिंसा पर अबू आजमी ने लगाया गंभीरआरोप

Next Post

धार्मिक जुलूस में DJ सेट में दौड़ा 11000 KV का करंट, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Electrocution

धार्मिक जुलूस में DJ सेट में दौड़ा 11000 KV का करंट, दो लोगों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Slap

दबंगों ने सरेआम महिलाओं की पट्टे से की पिटाई, वीडियो वायरल

24/02/2021
Bikni Wax

अगर आप भी करती हैं बिकिनी वैक्स, तो इन बातों का रखें ध्यान

21/01/2022

विभिन्न कल्याणकारी कार्यों से जनता को लाभान्वित किया जा रहा : मुकुट बिहारी

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version