• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने सरेआम महिलाओं की पट्टे से की पिटाई, वीडियो वायरल

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Slap
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ठाकुरगंज के कैंपवल रोड पर स्थित समनान गार्डेन मोहल्ले में मंगलवार की सुबह मोहल्ले के ही कुछ दबगों द्वारा दो महिलाओं की पट्टे से की गई पिटाई का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तत्काल मौके पर पहुॅच घायल महिला को अस्पताल पहुॅचाया। पुलिस ने पीडि़त महिला की तहरीर पर तीन लोगो के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बीच मोहल्ले में दर्जनों लोगों की मौजूदगी में महिलाओं पर पट्टे बरसाने वाले दबंग अपने घर में ताला लगा कर फरार हो गए है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक मोहमद एहसान अपने परिवार के साथ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैपवेल रोड पर स्थित समनान गार्डेन में रहते हैं। मोह मद एहसान की पत्नी किसमतुन को मंगलवार की सुबह मोहल्ले के ही रहने वाले रईस और दिलशाद ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिल कर पट्टो से उस समय पीट-पीट कर घायल कर दिया जब वो अपने घर के बाहर बैठी थी। दबंगों द्वारा महिला की पिटाई की जा रही थी, उस समय वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सामाजिक समरसता के द्योतक संत गाडगे का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक : केशव प्रसाद मौर्य

वीडियो वायरल होते ही ठाकुरगंज पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर पहुॅच कर घायल महिला को अस्पताल भेजा। पुलिस ने घायल किसमतुन की तहरीर पर समनान गार्डेन ठाकुरगंज के रहने वाले रईस, दिलशाद, जरीना व तीन-चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन्स्पेक्टर ठाकुरगंज सुनील कुमार दूबे ने बताया कि पीडि़त किसमतुन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर रईस और दिलशाद के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमे आरोप पत्र भी न्यायालय मे दाखिल किया जा चुका है।

इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों पक्षों के खिलाफ 107/116 की कार्यवाही भी की जा चुकी है। उन्होने बताया कि आरोपियों को लगता है कि किसमतुन द्वारा उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है जिसको लेकर दोनो पक्ष अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो मे महिला को पट्टे से पीटते नजर आ रहे दोनों आरोपी घर मे ताला बन्द करके फरार हो गए है। दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

विजिलेंस टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Next Post

बंदर के खौफ से बुजुर्ग महिला छत से गिरी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Monkeys

बंदर के खौफ से बुजुर्ग महिला छत से गिरी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

यह भी पढ़ें

Lightning

बिजली गिरने से दो बालिकाओं समेत चार की मौत, कई लोग झुलसे

12/07/2021
गरीब की दिवाली फीकी Poor diwali faded

गरीब की दिवाली फीकी और नीरस करेगी महंगाई, सरकार कब लेगी जिम्मेदारी : कांग्रेस

04/11/2020
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री School closures

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- जब तक वैक्सीन नहीं, तब तक स्कूल नहीं

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version