• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामाजिक समरसता के द्योतक संत गाडगे का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक : केशव प्रसाद मौर्य

Desk by Desk
23/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
संत गाडगे का जीवन दर्शन

संत गाडगे का जीवन दर्शन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे स्वच्छता अभियान के जनक थे । महान समाज सुधारक संत गाडगे सामाजिक सद्भावना व एकता के प्रतीक थे । उन्होंने दीन दुःखियों तथा उपेक्षितों की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया संत गाडगे के विचार भारतीय समाज की असली पूंजी है । श्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित विश्वेश्वरैया हाल में आयोजित राष्ट्र संत गाडगे की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।

श्री गाडगे के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए कहा कि उन्होंने जन जागरण कर समाज सुधार का कार्य किया । सामाजिक समरसता को अपने जीवन का आधार बनाया ।उन्होने सामाजिक जागृति के दीप जलाए। अंधविश्वास और पाखंड विरोधी संत गाडगे ने समाज को जागरूक करने का अभिनव प्रयास किया ।

लाल किला हिंसा: कोर्ट ने दीप सिद्धू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

शिक्षा, स्वास्थ व स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि नर ही नारायण है, ऐसा मानने वाले ,स्वच्छता अभियान के जनक अपाहिजो व दीन दुःखियों की सेवा करने वाले मानवता के पुजारी संत गाडगे सामाजिक समरसता के द्योतक थे। उन्होंने धर्मशालाओं ,गौशालाओं शिक्षालयों की स्थापना करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । वह कहा करते थे कि अगर भोजन के लिए थाली नहीं है , तो हथेली पर रखकर भोजन कर लो ,लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाओ ।समाज के पिछड़े लोगों की सेवा को ईश्वर की भक्ति मानकर सबके कल्याण का मार्ग दिखाने में संत गाडगे की भूमिका अविस्मरणीय है ।

संत गाडगे की जयंती पर देश व प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संत गाडगे के जीवन दर्शन को आज न केवल अपनाने की जरूरत है ,बल्कि उसे आत्मसात करने की भी जरूरत है। इनके प्रेरणादायक और प्रेरक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। समाज के हित में किए गए उनके कार्यों को कभी देश भुला नहीं सकता ।

विश्वेश्वरैया हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री , गुलाबो देवी ,कार्यक्रम संयोजक व विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Keshav Prasad Mauryaउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्माकेशव प्रसाद मौर्यसंत गाडगे का जीवन दर्शन
Previous Post

लाल किला हिंसा: कोर्ट ने दीप सिद्धू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Next Post

गुलाबी गेंद से उम्मीदों का चिराग जलाएंगे भारत और इंग्लैंड

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
गुलाबी गेंद से उम्मीदों का चिराग

गुलाबी गेंद से उम्मीदों का चिराग जलाएंगे भारत और इंग्लैंड

यह भी पढ़ें

Wheat procurement

गेहूं बिक्री के लिए प्रतिदिन एक हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

27/04/2025
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

आर्किटेक्ट का मिला शव, चौकी प्रभारी निलंबित

01/01/2023
Surya Kund

सूर्य कुंड पर प्रतिदिन आयोजित होगा भगवान श्रीराम के जीवन से संबंधित लेजर शो

21/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version