• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सागर हत्याकांड में एक नया खुलासा, सामने आया यूक्रेन महिला का कनेक्शन

Writer D by Writer D
15/06/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
sagar murder case

Sushil Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर पश्चिमी जिले के मॉडल टाउन इलाके स्थित छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनकड़ हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच यूक्रेन की एक महिला तक पहुंची है। यह महिला सोनू महाल की दोस्त बताई जा रही है। जांच में पुलिस को पता चला है कि इस महिला को लेकर सोनू महाल और सुशील के दोस्त अजय के बीच झगड़ा भी हुआ था। यहां से ही उनके बीच तनाव शुरू हुआ, जिसके चलते बाद में सागर की हत्या को अंजाम दिया गया। इसे लेकर क्राइम ब्रांच सोनू महाल से पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सागर हत्याकांड मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को इस बात की जांच कर रही थी कि आखिर सुशील ने सागर से फ्लैट क्यों खाली कराया था। उन्हें पता चला कि इसके पीछे की वजह यूक्रेन की रहने वाली एक महिला है, जो सोनू महाल की दोस्त है। कुछ माह पहले सोनू महाल और सुशील के खास दोस्त अजय के बीच इस महिला को लेकर झगड़ा हुआ था। यूक्रेन की रहने वाली एक महिला सोनू महाल की दोस्त थी। वह मॉडल टाउन के सागर के फ्लैट पर कई बार उससे मिलने के लिए आती थी। बताया जाता है कि अजय ने उसके साथ एक पार्टी में सेल्फी ली जिसे लेकर अजय और सोनू में विवाद हो गया था।

एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस कहासुनी के चलते अजय ने सुशील से उन्हें सबक सिखाने को कहा था। इसी विवाद की वजह से सुशील ने सागर से अपना फ्लैट खाली करवाया था। इसके बाद नांगलोई में सागर ने अपना अखाड़ा खोल लिया था। यहां पर वह बच्चों को पहलवानी सीखा रहा था। इस बात से भी सुशील नाराज था क्योंकि उसके पास से कुछ बच्चे सागर के अखाड़े में जाने लगे थे। सुशील और अजय दोनों से इस गुट का विवाद हो गया था। इसके चलते उन्होंने चार मई की रात इस वारदात को अंजाम दिया जिसमें सागर की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सागर हत्याकांड के मामले में चश्मदीद गवाह और पीड़ित सोनू महाल से एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने सोमवार को पूछताछ के लिए उसे शकरपुर स्थित अपने ऑफिस बुलाया था जहां वह पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस का कहना है कि यूक्रेन की इस महिला को लेकर सोनू महाल से जानकारी जुटाई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या इस हत्याकांड के पीछे वजह यह महिला है क्या।

Tags: dekhi newsNational newssagar murder caseSushil Kumar
Previous Post

एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

चिराग पासवान को लगा एक और झटका, LJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी हटाए गए

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
chirag paswan

चिराग पासवान को लगा एक और झटका, LJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी हटाए गए

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी के बहनोई का निधन, यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस

05/01/2023
The entire family was found dead

भागीरथी अपार्टमेंट में महिला की लाश मिली

26/07/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदान किया साहित्यकारों को प्रतिष्ठित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान

30/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version