• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Writer D by Writer D
16/02/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Masik Shivaratri

Masik Shivaratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का सबसे बड़ा पर्व है। मान्यता है कि इस तिथि पर ही भगवान शंकर मां पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 यानी शनिवार को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

मान्यता है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी की पड़ रही है। साथ ही इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और अपने भक्तों से खुश होते हैं। वहीं इस दिन महाशिवरात्रि भी पड़ रही है। प्रदोष व्रत की शुरुआत 17 फरवरी 2023, शुक्रवार को रात 11:36 मिनट पर होगी और इसका समापन 18 फरवरी 2023, शनिवार को रात 08:02 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, प्रदोष व्रत 18 फरवरी 2023 को ही रखा जाएगा। शनि प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त शाम 06:13 मिनट से रात 08:02 मिनट तक रहेगा। ऐसे में, जातकों को इस शुभ संयोग से विशेष लाभ जरुर मिलने वाला है।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) और प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि का चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 18 फरवरी 2023 को रात 08:02 मिनट पर होगी और समापन 19 फरवरी 2023 को शाम 04:18 मिनट पर होगा।
निशिता काल का समय – 18 फरवरी 2023, रात 11:52 मिनट से 12:42 मिनट तक
प्रथम पहर पूजा समय – 18 फरवरी 2023, शाम 06:40 मिनट से रात 09:46 मिनट तक
द्वितीय पहर पूजा समय – रात 09:46 मिनट से रात 12:52 मिनट तक
तृतीय पहर पूजा समय – 19 फरवरी 2023, रात 12:52 मिनट से 03:59 मिनट तक
चतुर्थ पहर पूजा समय -19 फरवरी 2023, 03:59 मिनट से सुबह 07:05 मिनट तक
पारण का समय – 19 फरवरी 2023, सुबह 06:10 मिनट से दोपहर 02:40 मिनट तक

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पूजनविधि

महाशिवरात्रि के दिन दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अलग-अलग तथा सबको एक साथ मिलाकर पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराकर जल से अभिषेक करें। उस दिन पूरी रात का दीपक जलाएं। चंदन का तिलक लगाएं। बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं। सबसे बाद में केसर युक्त खीर का भोग लगा कर प्रसाद बांटें। ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः मंत्रों का जाप करें। इस दिन शिव पुराण का पाठ जरूर करें। महाशिवरात्री के दिन रात्रि जागरण भी किया जाता है।

Tags: mahashivratrimahashivratri dateMahashivratri muhurtMahashivratri pujamahashivratri2023
Previous Post

16 फरवरी राशिफल: इन के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Next Post

व्रत के दौरान उठाए फलाहारी आलू की टिक्की का लुत्फ, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Falahari Aloo Tikki

व्रत के दौरान उठाए फलाहारी आलू की टिक्की का लुत्फ, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

मायावती के भतीजे बने बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, ये बन स्टेट कोऑर्डिनेटर

27/03/2022
KL Rahul

मुंबई के खिलाफ हार के बाद मायूस हुए पंजाब के कप्तान केएल राहुल

02/10/2020
Kashi Tamil Sangamam

तमिल दिलों में काशी के लिए अविनाशी प्रेम न अतीत में कभी मिटा न भविष्य में कभी मिटेगा

19/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version