• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लक्ष्मी पूजन कर रही थीं AAP नेत्री तभी पति ने बरसा दी गोलियां, दो लोग घायल

Writer D by Writer D
13/11/2023
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Ruchi Gupta

AAP leader Ruchi Gupta's husband opened fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्वालियर। दिवाली के मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) की नेत्री रुचि गुप्ता (Ruchi Gupta) अपने फिटनेस सेंटर पर अपने कर्मचारियों की मौजूदगी में लक्ष्मी पूजन कर रही थीं तभी उनके पति हाथ में पिस्तौल लेकर वहां पहुंच गए और उन्होंने गोलियां चला दीं। वहां मौजूद दो कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना सिटी सेंटर इलाके की है।

दरअसल, सिटी सेंटर में स्थित रीवाइटल मंत्रा फिटनेस सेंटर एंड ब्यूटी केयर का संचालन आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता करती हैं। रविवार को दीपावली के मौके पर रुचि गुप्ता अपने फिटनेस सेंटर पर लक्ष्मी पूजन कर रही थीं। लक्ष्मी पूजन के समय फिटनेस सेंटर के कर्मचारी भी मौजूद थे, तभी वहां रुचि गुप्ता के पति संदीप ठाकुर पहुंच गए। संदीप ठाकुर के पास पिस्तौल भी थी। तभी वहां किसी बात को लेकर संदीप ठाकुर की बहस होने लगी और इस बहस के बाद संदीप ठाकुर ने फायरिंग कर दी। पिस्तौल से निकली गोलियां मौके पर मौजूद दो कर्मचारियों को घायल कर गईं।

रुचि गुप्ता (Ruchi Gupta) के कर्मचारी निखिल शर्मा और उज्जवल त्यागी गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने संदीप ठाकुर को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से निकल भाग खड़े हुए। इसकी सूचना तुरंत यूनिवर्सिटी थाने को दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, पाक में आतंकी मसूद अजहर के करीबी मौलाना की हत्या

रुचि गुप्ता ने बताया कि उनका अपने पति के साथ किसी बात पर मतभेद चल रहा था, वे पूजा में पहुंचे थे और अचानक से उन्होंने गोलियां चला दीं। वे खुद इस बात को नहीं समझ सकीं कि उन्होंने गोलियां उनको टारगेट करके चलाई थीं या किसी और को टारगेट करके। वहीं, रुचि गुप्ता ने पति के साथ हुए मतभेद की वजह को बताने से इनकार कर दिया।

रुचि गुप्ता आम आदमी पार्टी के टिकट पर ग्वालियर नगर निगम की महापौर के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं। इससे पहले वे कांग्रेस पार्टी में थीं और कांग्रेस पार्टी में रहते हुए महिला जिलाध्यक्ष का पद भी संभाला चुकी हैं। लेकिन नगरीय निकाय चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।

Tags: gwalior newsmadhya pradesh newsNational newsRuchi Gupta
Previous Post

भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, पाक में आतंकी मसूद अजहर के करीबी मौलाना की हत्या

Next Post

‘चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?’, स्वामी प्रसाद ने फिर की देवी देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Bhojshala
Main Slider

धार भोजशाला केस में बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार

15/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

15/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बड़ा फैसला, विशेष दर्शन व्यवस्था लागू

15/05/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

'चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?', स्वामी प्रसाद ने फिर की देवी देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

यह भी पढ़ें

High court

यूपी सरकार को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, 69 समाजवादियों को रिहा का दिया आदेश

19/12/2020

सरकारी भर्तियां नियमित प्रक्रिया है, चुनाव के बाद भी जारी रहेगी : मुख्यमंत्री योगी

13/01/2022
Gahna Vashisht

‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version