• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप विधायक अमित रतन गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ने की कार्रवाई

Writer D by Writer D
23/02/2023
in पंजाब
0
AAP MLA Amit Ratan

AAP MLA Amit Ratan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने देर रात कार्रवाई करते हुए बठिंडा देहाती से आम आदमी पार्टी के विधायक को गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर पिछले कई दिनों से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। पंजाब में आप सरकार बनने के बाद यह तीसरा मौका है जब भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत सत्तारूढ़ दल के विधायक पर कार्रवाई हुई है।

विजिलेंस ब्यूरो ने हाल ही में बठिंडा देहाती के विधायक अमित रतन (AAP MLA Amit Ratan) कोटफत्ता के निजी सचिव को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। गांव घुद्दा की सरपंच ने आरोप लगाया था कि विधायक के पीए ने विधायक का नाम लेकर गांव के विकास हेतु ग्रांट जारी करने की एवज में यह राशि मांगी थी।

विजिलेंस ने जब विधायक के पीए को गिरफ्तार किया तो उस समय बठिंडा में विधायक से भी पूछताछ की गई थी। विजिलेंस ने जब यह मामला दर्ज किया तो सरपंच की शिकायत पर विधायक के नाम का जिक्र भी एफआईआर में किया गया था।

इस मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार सरकार को घेर रहे थे। विधायक पिछले कई दिनों से भूमिगत थे। इसी दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए बुधवार की मध्य रात्रि विधायक अमित रतन को पटियाला जिला के अंतर्गत आते राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस विधायक को गिरफ्तार करके बठिंडा में लेकर आई है। जहां पूछताछ की जा रही है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया था। पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मंत्री फौजा सिंह सरारी को भी पद से हटा चुकी है।

Tags: AAP MLA Amit RatanPunjab News
Previous Post

जानें कब है चैत्र नवरात्रि, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Next Post

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
पंजाब

परगट सिंह कल संभालेंगे पंजाब कांग्रेस की कमान, गुटबाजी से निपटना होगी बड़ी चुनौती

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर से, जालंधर में होगा उद्घाटन

10/10/2026
पंजाब

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां तेज, CM मान ने विभागों को दिए निर्देश

10/10/2026
पंजाब

बच्चों की पढ़ाई पर मंथन, पंजाब के सरकारी स्कूलों में जुटे 21 लाख अभिभावक

10/10/2026
Next Post
Dead Body

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार, एक की मौत

यह भी पढ़ें

Special vaccination campaign

टैक्सी, टेंपों एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान आज से शुरू

14/06/2021

सरेआम गोलियों से भूनकर युवक की हत्या करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

09/09/2021
Sow paddy like wheat, cost will be reduced

गेहूं की तरह बोएं धान, कम होगी लागत, उपज भी होगी बराबर

29/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version