• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आशीर्वाद अग्निकांड: सात फेरों के बाद सीधे मोर्चरी पहुंची नई नवेली दुल्हन, और फिर…..

Writer D by Writer D
02/02/2023
in झारखंड, राष्ट्रीय
0
Ashirwad Fire

Ashirwad Fire Tragedy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनबाद। झारखंड के धनबाद में बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। आशीर्वाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग (Aashirwad fire) में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। इस अग्निकांड में दुल्हन स्वाति (Bride Swati) ने ना सिर्फ अपनी मां माला देवी को खो दिया बल्कि उनकी दादी, चाची, मौसेरे भाई अमन की भी जान चली गई।

इस भारी विपत्ति के बाद भी दुल्हन के पिता सुबोध लाल श्रीवास्तव ने किसी तरह अपनी बेटी की शादी की रस्मों को पूरा किया लेकिन उसके बाद SNMMCH अस्पताल में उनके सब्र का बांध टूट गया।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मां और दादा के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल के मोर्चरी पहुंचीं नई नवेली दुल्हन स्वाती को ढाढस बंधाते हुए पिता सुबोध कह रहे थे, ‘ बेटा तुमको हिम्मत रखना होगा। तुम पर ही सबकुछ टिका है, तुम हार गई तो हम सभी टूट जाएंगे’ यह कहते हुए सुबोध अस्पताल के बरामदे में ही फूट-फूट कर रोने लगे।

घरवालों ने शादी के दौरान बेटी स्वाति से उसकी मां के गुजर जाने की बात छिपा कर रखी थी ताकि किसी तरह शादी संपन्न हो जाए। हालांकि शादी की रस्मों के दौरान बार बार वो अपनी मां को ढूंढ रही थी। स्वाति लोगों से पूछ रही थी कि मां कहां है वो क्यों नहीं नजर आ रही है। इस पर रिश्तेदारों ने कहा कि अचानक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सब ठीक है।

शादी की रस्में पूरी होने और विदाई के बाद उसे इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद उसने अस्पताल आने की जिद्द की। परिजनों ने उसे काफी समझाया की उसके लिए यहां आना संभव नहीं है और यह अशुभ होगा।

WhatsApp ने 36 लाख से अधिक अकाउंट किए बैन, इस वजह से हुई कार्रवाई

इसके बाद नई नवेली दुल्हन स्वाति की हालत और उसके जिद्द को देखते हुए ससुराल वाले उसे लेकर पहले आशीर्वाद अपार्टमेंट और फिर एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे जहां उसने शवगृह में जाकर अपनी मां के अंतिम दर्शन किए।

मां के शव को देखने के बाद स्वाति की हालत और खराब हो गई और वो बेहोश हो गईं, वो अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रही थीं। परिजनों ने उसे सहारा देकर अस्पताल से बाहर निकाला और ससुराल वाले उसे लेकर गिरिडीह के लिए रवाना हो गए।

मंत्री ने दिए जांच के आदेश

इस भीषण अग्निकांड के बाद झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता आशीर्वाद टॉवर पहुंचे जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे  पर मंत्री ने दुख जताया और कहा कि सीएम भी इस घटना से दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा सरकार देगी और जरूरत पड़ने पर घायलों को इलाज के लिए बाहर भी भेजा जाएगा। मंत्री ने शहर में पार्किंग का उपयोग कॉमर्शियल कामों में करने वालों पर सख्ती बरतने का आदेश भी दिया है। बड़े बिल्डरों पर कार्रवाई करने का आदेश भी प्रशासन को मिला है।

बता दें कि धनबाद के जोड़ाफाटक शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे आग लग गई। इस अपार्टमेंट में रहने वाले सुबोध लाल की बेटी की शादी थी। उनके घर में हजारीबाग और बोकारो से रिश्तेदार आए हुए थे। आग की चपेट में आने से 15 लोगों की जान चली गई।

Tags: Ashirwad Fire Tragedydhanbaad fire accidentDhanbad NewsJharkhand newsNational news
Previous Post

WhatsApp ने 36 लाख से अधिक अकाउंट किए बैन, इस वजह से हुई कार्रवाई

Next Post

UKPSC ने पटवारी एग्जाम के जारी किए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
Next Post
UGC NET Admit Card Released

UKPSC ने पटवारी एग्जाम के जारी किए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी संगीतकार ने आलिया भट्ट के लिए बनया रैप सौंग,एक्ट्रेस हुई खुश

20/04/2021
EPFO

EPFO में दिवाली तक आ सकता है PF खाते में पैसा

15/10/2020
Raw Material for Covid Vaccine

कोविड वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने के लिए राजी हुआ अमेरिका

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version