• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड में खाए ये खास लड्डू, स्वाद के साथ मिलेगी ताकत

Writer D by Writer D
15/12/2024
in फैशन/शैली, खाना-खजाना
0
Sattu Laddu

Sattu Laddu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ठंड में आटे के लड्डू (Aate ke laddu) सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जानें आटे के लड्डू किस तरह से बनते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है।

ठंड के मौसम में ज्यादातर वही चीजें खानी चाहिए जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखें। इससे आपको ठंड नहीं लग पाएगी और आप वायरल इंफेक्शन से भी बचे रहेंगे। सर्दियों में सबसे ज्यादा लोग मीठी चीजों को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको आटे के लड्डू बनाने की रेसिपी बताते हैं। आटे के लड्डू ठंड के मौसम में आपके शरीर को गर्म रखेंगे। इसके साथ ही ये टेस्ट में इतने बेहतरीन होंगे कि आप इन्हें खाए बिना रह नहीं पाएंगे। जानें आटे के लड्डू किस तरह से बनते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है।

आटे के लड्डू (Aate ke laddu) बनाने के लिए सामाग्री

आटा

देसी घी

पिसी चीनी (चीनी का बूरा)

काली मिर्च दरबरी

ड्राई फ्रूट्स- काजू, बादाम

Aate ke laddu बनाने की विधि-

सबसे पहले आपको जितने लड्डू बनाने हो उसी अनुसार आटा लें और उसे छान लें। अब जो भी मेवे आपको डालने हैं वो महीन महीन काट लें। यहां पर हमनें बादाम और काजू लिया है।

इसके अलावा काली मिर्च को भी दरबरा कूट लें। अगर आपके पास चीनी का बूरा है तो वो डालें और अगर नहीं है तो आप चीनी को मिक्सी के जार में पीस लें।

अब कढ़ाई में देसी घी डालें। इस बात का ध्यान रहे कि आटा देसी घी में ही भूना जाएगा तो देसी घी ज्यादा ही डालें। आंच को धीमा ही रखें और देसी घी के गर्म होते ही उसमें आटे को डाल दें। अब आटे को कंछुली से लगातार चलाते रहें ताकि वो नीचे से लगने ना पाए। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि आटे का रंग बदलने लगेगा।

जैसे ही रंग बदलने लगे तो उसमें आपको जितना लड्डू को मीठा रखना हो उसी अनुसार उसमें चीनी का बूरा डालें। इसके बाद कंछुली से चलाएं और उसमें दरबरी कुटी काली मिर्च और महीन कटे हुए मेवे भी डालकर कंछुली से फिर चलाएं। इस आटे को तब तक भूनें जब तक आपको आटे के भुनने की महक ना आने लगे।

साथ ही आटे का रंग पूरी तरह से हल्का भूरा ना हो जाए। जैसे ही आटे के भुनने की महक आने लगे और कलर बदल जाए तो गैस को बंद कर दें।

अब भुने हुए आटे को प्लेट में निकाल लें और उसे हल्का ठंडा होने दें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको आटे के हल्का गर्म होने पर ही लड्डू बनाना है। आटे के ठंडा होने पर लड्डुओं का बंधना मुश्किल हो जाएगा। आटे के हल्का ठंडा होते ही थोड़ा सा आटा हथेली पर लें और उसे गोलाकार शेप दें।

इसी तरह से सभी लड्डू को बनाएं। अब आपका आटे का लड्डू (Aate ke laddu) खाने के लिए तैयार है। खास बात है कि इन लड्डुओं को आप कई दिनों तक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

Tags: aate ke ladduaate ke laddu banane ka sahi tarikaaate ke laddu good in winter seasonaate ke laddu ki recipeKnow how to make aate ke laddurecipe aate ke ladduZayakaआटे का लड्डूआटे के लड्डू बनाने का सही तरीकाजानें आसान तरीके से कैसे बनाएं आटे के लड्डू
Previous Post

हेयर कलर ने स्किन पर छोड़ दिया हैं निशान, इन तरीकों से हटाए

Next Post

पोषक तत्वों से भरपूर होता है यह रायता, स्वाद पर हो जाएंगे फिदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Dussehra
धर्म

गंगा दशहरा पर जानें पूजन की सही विधि

21/05/2026
Kamdev
धर्म

यह मंत्र से पा सकते हैं मनचाहा प्यार, ऐसे करें जाप

21/05/2026
Paneer
खाना-खजाना

लंच में बनाएं ये टेस्टी डिश, रोज होगी डिमांड

21/05/2026
Amritsari Chole
खाना-खजाना

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Arthritis
फैशन/शैली

गठिया के दर्द से मिलेगी राहत, शुरू करें इनका सेवन

21/05/2026
Next Post
Bathua Raita

पोषक तत्वों से भरपूर होता है यह रायता, स्वाद पर हो जाएंगे फिदा

यह भी पढ़ें

200 people jumped in saryu river

कोरोना से नहीं वैक्सीन से डर लगता है साहब… यह कहकर 200 लोगों ने सरयू में लगा दी छलांग

23/05/2021

यूपी में कानून-व्यवस्था तोड़ रही है दम, जो काफी चिंताजनक: मायावती

13/08/2020
Governor Gurmeet Singh

पूरे विश्व के लिए योग के लिए प्रेरणास्रोत बनें उत्तराखण्डवासी: राज्यपाल

21/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version