• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित, ग्लोबल आतंकी की लिस्ट में आया नाम

Writer D by Writer D
17/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Abdul Rehman Makki

Abdul Rehman Makki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया है।

भारत पिछले साल लश्कर ए तैयबा के आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए यूएन में प्रस्ताव लाया था। लेकिन चीन ने इस पर अड़ंगा लगा दिया था। जून में भारत ने इस मुद्दे पर चीन की फटकार भी लगाई थी। भारत ने जून 2022 में आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगाने पर चीन की आलोचना की थी।

भारत और अमेरिका में मक्की (Abdul Rehman Makki)  पर पहले से प्रतिबंध

यूएन ने अपने बयान में कहा, 16 जनवरी 2023 को सुरक्षा परिषद समिति ने आईएसआईएल, अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत अब्दुल रहमान मक्की को प्रतिबंधित लिस्ट में डाला है।  अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों को लिस्टेड करने पर UNSC के प्रस्ताव के मुताबिक, मक्की अब धन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, वह हथियार खरीद नहीं कर सकता और अधिकार क्षेत्र से बाहर यात्रा भी नहीं कर सकता। भारत और अमेरिका ने मक्की को अपने कानूनों के तहत पहले ही आतंकवादियों की लिस्ट में डाल रखा है।

मक्की (Abdul Rehman Makki) पर भारत के खिलाफ हमलों की साजिश का आरोप

अब्दुल रहमान मक्की टेरर फंड इकट्ठा करने, युवाओं को हमले के लिए उकसाने, भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचता रहा है, खासकर जम्मू कश्मीर में। मक्की लश्कर ए तैयबा चीफ और मुंबई हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद का साला है। लश्कर के कई ऑपरेशन्स में मक्की का हाथ रहा है। वह लश्कर के ऑपरेशन्स के लिए फंड भी जुटाता रहा है। मक्की लश्कर ए तैयबा का डिप्टी चीफ है। वह लश्कर की राजनीतिक पार्टी जमाद उद दावा का चीफ भी है।

मक्की भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए ही जाना जाता है। साल 2010 में भारत विरोधी बयान को लेकर वह सुर्खियों में भी रह चुका है। उसने पुणे के जर्मन बेकरी में धमाके के आठ दिन पहले मुजफ्फराबाद में भाषण दिया था और पुणे समेत भारत के तीन शहरों में आतंकी हमले करने की धमकी दी थी। भारत की मांग पर अमेरिका ने मक्की को आतंकी घोषित किया था।

‘दरोगा के पास डीएम-सीएम-पीएम से ज्यादा पावर होती है’, जानें पूरा मामला

यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के मुताबिक, 2020 में पाकिस्तान के एंटी टेररिज्म कोर्ट ने मक्की को टेरर फाइनेंसिंग के केस में दोषी पाया था। चीन पिछले कुछ से पाकिस्तानी आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने में बाधाएं डालता रहा है। चीन संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्तावों पर बार-बार अड़ंगा लगाता रहा है।

Tags: # world newsglobal terorists listinternational Newsunsc
Previous Post

‘दरोगा के पास डीएम-सीएम-पीएम से ज्यादा पावर होती है’, जानें पूरा मामला

Next Post

आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भारत लाने का रास्ता साफ, ब्रिटिश सरकार ने दी प्रत्यर्पण का आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
Sanjay Bhandari

आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भारत लाने का रास्ता साफ, ब्रिटिश सरकार ने दी प्रत्यर्पण का आदेश

यह भी पढ़ें

lauki ke pakoras

बरसात के मौसम में लें लौकी के पकोड़ों का स्वाद, देखें बनाने का आसान तरीका

03/06/2026
Murder

जमीन-जायदाद के चक्कर में चाचा ने किया पांच वर्षीय भतीजे की हत्या

18/01/2023
harish rawat

जनता बनाएं कामों की लिस्ट, हरीश रावत उन्हें करेगा पूरा

13/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version