• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभ्यास मैच में दूसरा दिन चमके ॠषभ पंत और हनुमा विहारी

Desk by Desk
12/12/2020
in Categorized
0
India Australia Test Series

इंडिया आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए बीच जारी दूसरे अभ्यास मैच में शनिवार को भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा। ॠषभ पंत और हनुमा विहारी के शतकों की मदद से भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 386 रन की बढ़त बना ली। भारत ए की अब कुल बढ़त 472 रनों की हो गई है।

दूसरे दिन के आखिरी सत्र में पंत की आक्रामक बल्लेबाजी से आस्ट्रेलिया ए के गेंदबाज दबाव में आ गए। ॠषभ पंत ने चार चौके और एक छक्का लगाकर शतक पूरा किया और वह 73 गेंद में 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाए। दूसरी ओर विहारी ने 194 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 78 गेंद में दस चौकों की मदद से 65 रन बनाए।

डेविड वॉर्नर के न होने पर ओपनिंग के लिए मार्नस लाबुशेन ने ठोका दावा

पंत ने 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू हो रहे दिन रात के पहले टेस्ट में रिद्धिमान साहा की जगह विकेटकीपर के स्थान के लिए अपना दावा पक्का कर लिया। वहीं विहारी के रूप में भारत अतिरिक्त बल्लेबाज को उतार सकता है। सुबह पृथ्वी शाॅ दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। शाॅ का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है और उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल को मौका दे सकती है।

दूसरी पारी में शुभमन गिल बड़े दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। उन्होंने लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन चूक गए। गेंदबाज ने पगबाधा की अपील की जबकि गेंद पहली स्लिप में गई जहां सीन एबोट ने डाइव लगाकर कैच लपका। टीवी रिप्ले से कुछ पता नहीं चला और अभ्यास मैच में डीआरएस या स्निकोमीटर भी नहीं था।

ऐसे में गिल को पवेलियन लौटना पड़ा।इसके साथ ही गिल और मयंक अग्रवाल की दूसरे विकेट की 104 रन की साझेदारी का भी अंत हो गया। विहारी और अजिंक्य रहाणे ने 78 रन की साझेदारी की। बीच में बारिश के कारण कुछ देर खेल रूका। रहाणे (38) के आउट होने के बाद पंत मैदान पर आये और आते ही मनचाहे शॉट्स खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 43 गेंदों में पूरा किया। विहारी ने अपनी पारी में 13 चौके लगाए।

Tags: Ajinkya Rahanecricket newsHanuma VihariIndia Australia Test Seriesindia vs australiaIndia vs Australia Seriesrishabh pantsunil gavaskartest seriesvirat kohliअजिंक्य रहाणेइंडिया vs ऑस्ट्रेलियाइंडिया आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीजऋषभ पन्तरिषभ पन्तविराट कोहलीसुनील गावस्करहनुमा विहारी
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया के लिए कब रवाना होंगे रोहित शर्मा

Next Post

शिखर धवन की फोटो पर यूजर ने किया भद्दा कमेंट

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
shikhar dhawan

शिखर धवन की फोटो पर यूजर ने किया भद्दा कमेंट

यह भी पढ़ें

pm modi

प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता से विश्व में सर्वाधिक बाघ भारत में : मोदी

07/10/2020
Mini Mathur Kabir Khan

मिनी माथुर बोलीं- कबीर हो या बच्चे सभी से कराया है घर का काम

15/09/2020
Tej Pratap Yadav

’22 जनवरी को राम जी अयोध्या नहीं आएंगे…’, तेज प्रताप यादव को आया भगवान का सपना

14/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version