• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तबाह किए उग्रवादियों के 12 बंकर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Writer D by Writer D
26/06/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Manipur Violence

Manipur Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। मणिपुर (Manipur Violence) में करीब 2 महीने से हिंसा जारी है। इसी बीच पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी उग्रवादियों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में हिंसा प्रभावित मणिपुर के विभिन्न जिलों में उग्रवादियों द्वारा बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।

मणिपुर पुलिस (Manipur Police) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 12 बंकर्स को तबाह कर दिया। इतना ही नहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को साहुमफाई गांव में एक धान के खेत में तीन 51 मिमी मोर्टार गोले, तीन 84 मिमी  आईईडी पाए गए। बम निरोधक टीम ने IED को भी नष्ट कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन कुछ स्थानों पर नियंत्रण में है, कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य है। पुलिस ने कर्फ्यू उल्लंघन, घरों में चोरी, आगजनी के मामलों में 135 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अब तक कुल 1100 हथियार, 13702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च, घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।

बीजेपी के अंतिम ‘पांडव’ का निधन, दौड़ी शोक की लहर

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे राज्य में स्थिति सामान्य बनाने में हर संभव मदद करें। किसी भी अफवाह की स्थिति में कंट्रोल रूम 9233522822 पर सूचना दें।  साथ ही हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक वापस पुलिस या सुरक्षाबलों के पास जमा कर दें। मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बल राज्य के संवेदनशील इलाकों में गश्त, फ्लैग मार्च और घेराबंदी, तलाशी अभियान चला रही है।

इसलिए मणिपुर (Manipur) में फैली हिंसा

मणिपुर हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एमवी मुरलीधरन ने हाल ही में एक आदेश दिया था। इस आदेश में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को मैतेई को भी अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर विचार करने को कहा था। कोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (ATSUM) ने ‘आदिवासी एकता मार्च’ निकाला था। 3 मई को इसी एकता मार्च के दौरान हिंसा भड़क गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा शुरू हो गई।

50 दिन से हिंसा की आग में जल रहा है मणिपुर, अब स्कॉर्पियो में आईईडी ब्लास्ट

मणिपुर में 50 से ज्यादा दिन हो गए, लेकिन हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर शांति की गुहार लगा रहा है। सिर्फ राजधानी में ही नहीं बल्कि पूरा राज्य इस समय ठप पड़ा है। अब तक करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। मणिपुर में हिंसा इस कदर बढ़ चुकी है कि हाल ही में भीड़ ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन का घर तक फूंक डाला था। शांति बहाल करने के लिए कई बार प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्रीय सशस्त्र बल की 84 कंपनियों को राज्य में तैनात किया गया है, असम राइफल्स के भी 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

Tags: Manipur newsmanipur violenceNational news
Previous Post

बीजेपी के अंतिम ‘पांडव’ का निधन, दौड़ी शोक की लहर, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

दो बसों की भीषण टक्कर में 12 की मौत, एक ही परिवार के सात लोगों ने तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तराखंड

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

22/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तराखंड

मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता: हरीश रावत

22/09/2026
Next Post
Odisha Bus Accident

दो बसों की भीषण टक्कर में 12 की मौत, एक ही परिवार के सात लोगों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

girl married with lord shiva

एमबीए पास युवती ने ‘भगवान शिव’ से की शादी, रस्मों के बीच महादेव को पहनाई वरमाला

13/02/2023

WhatsApp ला रहा है ये धांसू फीचर, चैट करने का बदल जाएगा अंदाज

12/01/2022
Parliament Security Lapse

‘हमारे साथ कुछ भी हो सकता था’, संसद हमले की 22वीं बरसी पर हुई घटना को लेकर डरे सांसद

13/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version