Main Sliderमनोरंजन

पॉपुलर एक्टर और राजनेता विजयकांत की देर रात हालत बिगडी, अस्पताल में भर्ती

तमिल सिनेमा (Tamil Cinema) के मशहूर अभिनेता और राजनेता विजयकांत (Vijaykanth) की देर रात हालत बिगडी। जिसके चलते उन्हें देर रात 3 बजे अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी जिसकी वजह से उन्हें एडमिट कराया गया। हालांकि उनकी पार्टी डीएमडीके (DMDK) की ओर से जारी प्रेस रिलीज में ये कहा गया है कि वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किए गए थे और दो दिन में डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।

बिग बॉस फेम रुबीना दिलैक ने बताए कोरोना को मात देने के 5 तरीके

उनकी पार्टी DMDK ने अपने बयान में उनके अस्पताल में एडमिट होने को रूटीन चेकअप तो बताया ही, साथ में लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें। बता दे
पिछले साल सितंबर में विजयकांत कोरोना (Corona) संक्रमित पाए गए थे मगर वो उससे ठीक भी हो गए थे। कई दिन तक उनका ट्रीटमेंट चला था। जिसके बाद वे एक दम फिट हो गए। आपको बता दें कि विजयकांत ने 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा जानकारी हम आपको देते रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button