• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्टर चंद्रचूड़ की अलीगढ़ में करोड़ों की हवेली पर कब्जा! डीएम से मांगा इंसाफ

Writer D by Writer D
03/12/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Actor Chandrachur

Actor Chandrachur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur) इन दिनों वो संपत्ति विवाद को लेकर मुंबई से अलीगढ़ आए हुए हैं। उन्होंने दावा किया है कि अलीगढ़ में उनके परिवार की एक हवेली है, जिसपर कब्जा कर बेचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपनी चाची समेत कुछ और रिश्तेदारों के खिलाफ हवेली बेचने की साजिश करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को लेकर मंगलवार को वो अपनी मां के साथ जिला अधिकारी कार्यालय भी पहुंचे थे। उन्होंने इंसाफ की मांग की है।

डीएम से मुलाकात करने के बाद चंद्रचूड़ (Chandrachur) ने इस मामले को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “डीएम साहब हमारा ख्याल रखेंगे। हम जो लड़ रहे हैं, न्याय के लिए लड़ रहे हैं। हमारी पुश्तैनी जमीन और पुश्तैनी हवेली विवाद में है। हम इसे रोकने के लिए आए हैं। जो भी हो सही हो, न्याय हो।” जब उनसे ये पूछा गया कि कौन से लोग हैं, जिनके साथ विवाद चल रहा है तो इसपर उन्होंने कहा कि परिवार के ही लोग हैं।

उनकी ये हवेली अलीगढ़ के जलालपुर एरिया में है। उनकी हवेली का नाम कल्याण भवन है। डीएम से मुलाकात करने से पहले इस मामले को लेकर चंद्रचूड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जहां पर उन्होंने कहा था का कि उनके पिता के साथ बहुत नाइंसाफी हुई थी। उनके पिता को कभी भी उस घर में रहने नहीं दिया गया था। पर वो इस मामले को लेकर लड़ेंगे। अब देखना होगा कि आगे इस मामले को लेकर क्या होता है।

चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur) की पहली फिल्म

चंद्रचूड़ हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1968 को अलीगढ़ में ही हुआ था। वो पिछले 29 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। साल 1996 में उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ थी। इस पिक्चर में उन्होंने राहुल मेहता नाम का कैरेक्टर प्ले किया था। उन्होंने साल 2000 में आई शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जोश’ में भी अहम भूमिका निभाई थी।

Tags: Chandrachur
Previous Post

दिव्यांग जन दिव्यांग नहीं, समाज के दिव्य-अंग हैं-मुख्यमंत्री

Next Post

गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
Farmers thanked CM Dhami for increasing the sugarcane support price.

गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार

यह भी पढ़ें

murder

मॉडल शॉप के वेटर की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

01/10/2021
Sandalwood Face Pack

इस मौसम में रखें त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये फेस पैक

17/05/2026
Blackhawk passenger plane crash

प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी 67 लोगों की मौत

30/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version