• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा ने की किसानो से आंदोलन समाप्त करने की अपील

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
hema malini

hema malini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिने अभिनेत्री और मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने दिल्ली सीमा पर धरना दे रहे किसानो से अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील की है।

हेमा ने विडियो लिंक के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान विरोधी दलों के बहकावे में न आएं क्योकि हकीकत में संसद से पारित कराए गए कृषि सुधार कानून ने किसानों को वह अधिकार दिये हैं जिनसे आजादी के बाद से अब तक वे वंचित थे। अब उन्हें यह अधिकार दिया गया है कि वे अपनी उपज को ऐसी जगह बेंच सकते हैं जहां उन्हें उसका अधिकतम मूल्य मिल रहा है तथा अब उन पर किसी प्रकार की बन्दिश नही है।

उन्होंने किसानों के नाम पर विरोधी दलों द्वारा की जा रही राजनीति को शर्मनाक बताया और कहा कि किसानों को उनके बहकावे में नही आना चाहिए तथा यह देखना चाहिए कि उनका सही हितैषी कौन है।

लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर युवती ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

भाजपा सांसद ने अपनी बात ‘जय जवान जय किसान’ के नारे से शुरू की और कहा कि जहां जवान सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हैं वहीं किसान देशवासियों के लिए अन्न उपलब्ध करा रहे हैं। इसी बात पर विचार कर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 6 साल से कृषि सुधार कानून के प्रयास किये जिससे किसान को उसकी उपज का अधिकतम मूल्य मिल सके।

उन्होने कहा कि उन्हें खुशी है कि ब्रज के किसानों ने देश के किसानों की तरह कृषि सुधार कानूनों का समर्थन किया है क्योंकि वे समझ गए हैं कि इन कानूनों से ही उनका भला होनेवाला है।उन्होंने किसानों से एक बार पुनः अपील की कि वे अपना आंदोलन समाप्त कर सरकार के साथ बैठकर अपनी समस्याओं का निदान करें और यह समझने की कोशिश करें कि वास्तव मे उनका कौन हितैषी है तथा कौन उनके कंधे पर बन्दूक रखकर फायरिंग का शौक पूरा कर रहा है।

पूर्व में विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हेमा ने किसानो को मिलने वाले बीज, खाद तथा टेल तक पहुंचनेवाले पानी की स्थिति की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों से ली और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे टेल तक पानी पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। उन्होेंने जिले में धान की खरीद एवं किसान हितैषी योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी जिला प्रशासन के अधिकारियों से ली।

Tags: farmer protesthema malinimathura newsup news
Previous Post

नए साल की पार्टी में इन वेज कबाब से बढ़ाए खाने का स्वाद, जाने इसकी रेसिपी

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुई बढ़ोत्तरी, चेक करें अपने शहर में आज की कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुई बढ़ोत्तरी, चेक करें अपने शहर में आज की कीमत

यह भी पढ़ें

kangana ranaut

‘मूवी माफिया’ पर बोलीं कंगना रनौत – मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है

08/09/2020
सेक्स रैकेट

लखनऊ : मजार के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, संचालक काले बाबा गिरफ्तार

22/10/2020
Anupama

शाह हाउस में आई आफत, परिवार को दिखेगी नई ‘अनुपमा’ 

14/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version