• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वे कुछ भी कर सकते थे… सूडान में 45 दिनों तक रहे बंधक, अब भारत लौटे आदर्श बेहरा

Writer D by Writer D
17/12/2025
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Adarsh ​​Behera

Adarsh ​​Behera

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफ्रीका के सूडान में ओडिशा के आदर्श बेहरा (Adarsh ​​Behera) को 45 दिनों तक बंदी बनाया गया था। आदर्श बेहरा उम्र 36 साल है। इतने दिनों तक बंदी रहने के बाद वो बुधवार को ओडिशा वापस लौट आए।उनकी सुरक्षित वापसी के बाद घरवालों और परिवार के लोगों ने राहत भरी सांस ली। उनके सुरक्षित लौटने पर स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य सरकार ने आदर्श के लापता होने की जानकारी मिलते ही इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया था।

सोशल मीडिया पर माझी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि जगतसिंहपुर जिले के एक युवा ओडिया व्यक्ति आदर्श कुमार बेहरा सूडान में लापता हो गए थे वो सुरक्षित रूप से अपनी मातृभूमि पर लौट आए। माझी ने कहा कि हम उनके सुरक्षित बचाव को सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ लगातार समन्वय कर रहे थे। भारत सरकार की तुरंत कार्रवाई और अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थों के सहयोग से आदर्श आज अपने परिवार के पास लौट आए।

माझी ने कहा कि इस सफल मिशन के लिए विदेश मंत्रालय और सूडान में भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘राज्य के अंदर हो या विदेश में, हर ओडिया की सुरक्षा और भलाई हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। संकट के समय हम हमेशा आपके साथ हैं और रहेंगे।’

आदर्श (Adarsh ​​Behera) को एयरपोर्ट पर लेने गया परिवार

आदर्श बेहेरा (Adarsh ​​Behera) सूडान के नॉर्थ दारफुर राज्य के अल-फाशिर शहर से लापता हो गए थे। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की मदद से उन्हें रिहा करवाया। रिहा होने के बाद आदर्श को बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके परिवार, जिनमें उनका तीन साल का बेटा भी शामिल था। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए दूसरा जन्म है।

सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) मिलिशिया द्वारा किडनैप किए जाने के बाद मुझे ज़िंदा रहने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत टॉर्चर किया। मुझे कई दिनों तक खाना नहीं खाने दिया गया। मुझे जेल में डाल दिया और जंगल में चलने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि उन्होंने मुझे मारा नहीं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे कुछ भी कर सकते थे।

आदर्श जगतसिंहपुर जिले के कोटकाना गांव के रहने वाले हैं। वो 2022 में गृहयुद्ध से जूझ रहे सूडान गए थे और एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मैकेनिक के तौर पर काम करते थे। कैद से रिहा होने के बाद, बेहरा मंगलवार देर रात अबू धाबी से हैदराबाद गए और आज सुबह भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे।

Tags: Adarsh ​​Behera
Previous Post

UP Board 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

Next Post

बैंक अफसर की सूझबूझ से लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट नाकाम, ₹1.21 करोड़ की ठगी टली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Next Post
cyber crime

बैंक अफसर की सूझबूझ से लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट नाकाम, ₹1.21 करोड़ की ठगी टली

यह भी पढ़ें

ISRO YUVIKA

ISRO YUVIKA 2023 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, स्टूडेंट्स ऐसे करें आवेदन

21/03/2023
Anuj Sachdeva

YRKKH सीरियल के एक्टर के साथ मारपीट, मिली जान से मारने की धमकी

15/12/2025
Fire

स्कूल के छात्रावास में आग लगने से तेरह लोगों की मौत

20/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version