• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जय बाजपेई की संपत्तियों पर प्रशासन ने लगाया ताला,परिवार हुआ बेघर

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
जय बाजपेई की संपत्तियों पर प्रशासन का ताला Administration lock on Jai Bajpai's properties

जय बाजपेई की संपत्तियों पर प्रशासन का ताला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खजांची रहे जय बाजपेई की चार अचल संपत्तियों को कानपुर जिला प्रशासन ने रविवार को जब्त कर लिया है। इन संपत्तियों पर सरकारी ताला लगाकर सील कर दिया है। इस दौरान जय बाजपेई का पूरा परिवार सड़क पर आ गया।  जय बाजपेई की पत्नी श्वेता बाजपेई ने प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर जमकर भड़ास निकाली।

महंत नृत्य गोपाल दास हुए स्वस्थ्य, 7 सितंबर को होंगे डिस्चार्ज

रविवार को प्रशासनिक टीम कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ जय बाजपेई के मकान पर पहुंची। बता दें कि मकान में रहने वाले किराएदार शनिवार देर रात ही अपना सामान समेटकर वहां से चले गए थे। जिला प्रशासन ने तीन मकानों पर ताला लगाकर सील की मोहर लगा दी। चारों भाइयों के जेल जाने के बाद उनकी पत्नियां और बच्चे उस मकान में रह रहे थे, जिसमें जय की मां प्रसून बाजपेई रह रही थीं। जिला प्रशासन की टीम मकान को जब्त करने के लिए पहुंची। प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर किया और संपत्ति को सील कर दिया।

दिल्ली: किन्नरों के गुरु की गोली मारकर हत्या, बदमाश स्कूटी पर हुए फरार

श्वेता ने मीडिया से कहा कि मेरे पति निर्दोष हैं। आप लोग मेरे पति के बारे में सही बातें लिखते तो आज मैं इस हाल में यहां पर खड़ी नहीं होती। आप लोग किसी भी इंसान को अच्छा भी बना सकते हो और बुरा भी। श्वेता ने घर के पड़ोस में रहने वाले एक अधिवक्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरे पति के पीछे पड़ा हुआ था। उसी की वजह से यह सब हुआ है।

श्वेता ने बताया कि बिना नोटिस की गई कार्रवाई

श्वेता ने बताया कि विकास दुबे के पड़ोस में हमारा गांव है। सिर्फ हमारा इतना ही संबंध था। वह कभी हमारे घर नहीं आया और न ही हम लोग वहां गए। पुलिस ने कहा कि फर्जी कहानी बताकर पति को जेल भेज दिया। हमसे किसी तरह का सबूत नही मांगा गया, बिना नोटिस दिए ही जब्त करने के लिए आ गए।

कानपुर के डीएम ने दिए थे कार्रवाई के आदेश

कानपुर पुलिस ने जय बाजपेई और उसके भाईयों की ओर से अर्जित की गई संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें जब्तीकरण को लेकर भी विवरण दिया गया था। यह कहा गया था कि जय और उसके भाइयों ने अपराध के जरिए संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर डीएम आलोक तिवारी को सौंपी थी।

 

इस रिपोर्ट पर डीएम ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दे दिए थे। इन संपत्तियों में 8 भवन व भूखंड, 5 बाइकें, एक स्कूटी और 6 लग्जरी कारें शामिल हैं। इसमें वे तीन लग्जरी कारें भी शामिल हैं, जो बीते 5 जुलाई को विजय नगर चौरोहे से बरामद हुई थीं। इन तीन कारों का इस्तेमाल बदमाशों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए होने वाला था।

गैंगस्टर ऐक्ट तहत हुई थी कार्रवाई

जय बाजपेई समेत उसके चारों भाईयों पर 31 जुलाई को नजीराबाद थाने में गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई की गई थी। जय के तीनों भाई अजयकांत, रजयकांत और शोभित बिकरू कांड के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद पुलिस ने तीनों पर 25 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने बीते 1 सितंबर को तीनों के घर के बाहर मुनादी पिटवाकर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था। पुलिस ने अजयकांत, रजयकांत और शोभित को हाजिर होने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। साथ ही कहा गया था कि यदि हाजिर नहीं होते हैं तो कुर्की की जाएगी।

बीते शुक्रवार को अजयकांत, रजयकांत और शोभित ने कानपुर की गैंगस्टर कोर्ट में अधिवक्ताओं की पोशाक में सरेंडर किया था। पुलिस को भी इस बात की भनक थी कि तीनों भाई सरेंडर कर सकते हैं। कचहरी के चारों तरफ तीनों को दबोचने के लिए जाल बिछाया था। पुलिस को चकमा देते हुए तीनों ने सरेंडर कर दिया। फिलहाल, न्यायालय से तीनों भाइयों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Tags: Administration lock on Jai Bajpai's propertiesAdministration locks Jai Bajpai's propertiesfamily becomes homelessJai Bajpai Latest NewsJai Bajpai PropertiesKanpur encounterKanpur Headlineskanpur newsKanpur News in HindiLatest Kanpur Newsकानपुरकानपुर एनकाउंटरजय बाजपेईजय बाजपेई की संपत्तियों पर प्रशासन का तालापरिवार हुआ बेघरविकास दुबे कानपुरविकास दुबे की संपत्ति
Previous Post

महंत नृत्य गोपाल दास हुए स्वस्थ्य, 7 सितंबर को होंगे डिस्चार्ज

Next Post

ग्रेटर नोएडा : खेल-खेल में बच्चों ने चलाई गोली, चार बच्‍चे घायल

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
खेल-खेल में बच्चों ने चलाई गोली shooting at children

ग्रेटर नोएडा : खेल-खेल में बच्चों ने चलाई गोली, चार बच्‍चे घायल

यह भी पढ़ें

दिव्यांगों के लिए हैरिंग्टनगंज ब्लाक पर लगाया गया शिविर

04/07/2021
Business

बिसनेस में तरक्की के लिए अपनाएं ये टिप्स

11/07/2023
Atiq Ahmed

साबरमती जेल से अतीक को लेकर निकली प्रयागराज पुलिस, डॉन को फिर सताया एंकाउंटर का डर

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version