• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीयू में पांचवी कटऑफ के बाद दाखिले आज से

Desk by Desk
09/11/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| नई शिक्षा नीति में न केवल संस्कृत बल्कि भारतीय भाषाओं व उनमें शिक्षा पर काफी जोर है। लेकिन डीयू में पिछले कई साल से देववाणी कही जाने वाली संस्कृत में कॉलेजों द्वारा मामूली कटऑफ रखने पर भी मुश्किल से सीटें भर पाती हैं। स्पेशल कटऑफ के बाद भी कई कॉलेजों में इन विषयों में सीटें खाली रहने की बात सामने आई है।

इस बार भी चार कटऑफ निकालने के बाद डीयू ने पांचवीं कटऑफ भी निकाल दिया है जिसका दाखिला सोमवार से है। यहां 14 कॉलेजों में संस्कृत में सीटें खाली हैं। तीन कॉलजों ने तो अपने यहां सामान्य वर्ग की कटऑफ 45 फीसदी रखी है लेकिन यह संभावना है कि पांच कटऑफ के बाद भी इन कॉलेजों में सीटें खाली रहने वाली हैं। कमोबेस सभी भारतीय भाषाओं की डीयू में यही स्थिति है। कई कॉलेजों में तो भाषा के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के बाद वहां दोबारा शिक्षकों की भर्ती ही नहीं हुई।

स्नातक व इंजीनियरिंग पास के लिए 119 पदों पर भर्तियां

यही नहीं बीए प्रोग्राम में तो प्रमुख सोशल साइंस के साथ संबद्ध भाषा की सीटें खाली हैं। क्योंकि उसमें छात्र छात्राएं रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हर साल साइंस व सोशल साइंस के विषयों में कटऑफ ऊंची जाती है लेकिन नामी कॉलेज भी अपने यहां हिंदी और संस्कृत में कटऑफ कम रखते हैं फिर भी यहां सीटें नहीं भर पाती हैं। कम कॉलेजों में पंजाबी भाषा है लेकिन यहां भी पंजाबी की कटआफ श्री गुरुगोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ आर्ट एंड कामर्स में 54 फीसदी तथा श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज में कटऑफ 50 फीसदी रखी गई है। उर्दू में सत्यवती कॉलेज ने 57 कटऑफ रखी है।

डीयू में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.रमेश सी भारद्वाज का कहना है कि समाज में इस तरह की भ्रांति फैला दी गई है कि संस्कृत पढ़ने से रोजगार नहीं मिलेगा। इसलिए यहां सीटें खाली रह जाती हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमारे यहां च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम का पाठ्यक्रम ही इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह हमेशा उपयोगी होगा। नई शिक्षा नीति में इस पर विशेष जोर है क्योंकि भारतीय ज्ञान परंपरा का मुख्य स्रोत संस्कृत के ग्रंथ हैं। साहित्य हैं।

Tags: admission from mondayDelhi UniversityDU cutoff fiftheducation policynew education policynew education policy 2020डीयू ने पांचवीं कटऑफदाखिला सोमवार सेनई शिक्षा नीतिनई शिक्षा नीति 2020शिक्षा नीति
Previous Post

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने दिया ऑनलाइन आवेदन बदलने का मौका

Next Post

राजस्थान में 918 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
15 हजार से ज्यादा शिक्षकों पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान में 918 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया

यह भी पढ़ें

IPL 2020 : चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा एक और झटका, अब हरभजन सिंह भी आउट

04/09/2020

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर ‘भूत पुलिस’ का रिलीज हुआ ट्रेलर

19/08/2021

दिल्ली विश्वविद्यालय में आरक्षित प्रतिनिधियों की अनिवार्यता खत्म करने पर रोष

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version