• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार को हाईकोर्ट की नसीहत, कहा- असल तस्वीर छिपाई तो खो देंगे जनता का भरोसा

Writer D by Writer D
17/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
vijay rupani

vijay rupani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है और मामलों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। स्थिति इतनी खराब है कि अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है।

इस संकट के बीच राज्य सरकार पर कोरोना के असल आंकड़े छिपाने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि राज्य में हो रही असल मौतों को दबाया जा रहा है। अब इस मुद्दे पर गुजरात हाईकोर्ट की तरफ से सरकार को फटकार लगाने के साथ साथ नसीहत दी गई है।

आदेश में गुजरात हाईकोर्ट ने इस बात पर जोर दिया है कि अगर सरकार की तरफ से कोरोना के असल आंकड़े छिपाए जा रहे हैं, तो इससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास कम होगा और घबराहट का भी माहौल बनेगा। आदेश में कहा गया है- असल तस्वीर छिपाने से किसी का कोई फायदा नहीं होने वाला है।

मध्य कमान की महिला सैन्य प्रवेश परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित

असल आंकड़ों को छिपाने की वजह से लोगों में डर पैदा होगा, विश्वास कम होगा और बड़े स्तर पर घबराहट देखने को मिलेगी। वहीं हाईकोर्ट की तरफ से यहां तक कहा गया है कि असल तस्वीर का खुलासा करने से लोगों में जागरूकता आएगी और वे कोरोना प्रोटोकॉल का और सख्ती से पालन कर पाएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात हाईकोर्ट ने सरकार से कहा है कि वे कोरोना के असल आंकड़े सामने रखे जिससे किसी भी तरह का भ्रम ना फैले और दूसरों को भी मिर्च-मसाला लगा लोगों के बीच डर का माहौल पैदा करने का मौका ना मिले। वहीं सरकार से ये उम्मीद की गई है कि वे खुद सामने आकर कोविड के सक्रिय मरीज, महामारी से हुई मौतें के बारे में विस्तार से बताए। इस सब के ऊपर कोर्ट ने जोर देकर कहा है कि जनता को विश्वास में लेने से सरकार को इस महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी और लोगों को भी अहसास हो पाएगा कि उनकी सरकार मुश्किल समय में उनके लिए क्या कदम उठा रही है।

श्मशान और कब्रिस्तान दोनों…. जो कहा सो किया : राहुल गांधी

मालूम हो कि जिस मुद्दे पर कोर्ट की तरफ से गुजरात सरकार को फटकार लगाई गई है, पिछले कई दिनों से इसको लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की तरफ से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि रुपाणी सरकार ने कोरोना के असल आंकड़े छिपाए हैं। गिर सोमनाथ जिले का हवाला देते हुए कांग्रेस विधायक विमल चूड़ासामा ने कहा है कि वहां पर पिछले 17 दिनों में 39 लोगों की कोरोना से मौत हुई है लेकिन गुजरात सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से इसका खुलासा नहीं किया गया। विधायक की माने तो ये 39 मरीज वेरावल सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।

Tags: corona cases in gujratGujrat CM Vijay RupaniNational news
Previous Post

कोरोना काल के मसीहा अभिनेता सोनू सूद हुए कोरोना संक्रमित

Next Post

दमदार बैटरी और HD+ डिस्प्ले के साथ कम कीमत में पाए बेहतरीन स्मार्टफोन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Next Post

दमदार बैटरी और HD+ डिस्प्ले के साथ कम कीमत में पाए बेहतरीन स्मार्टफोन

यह भी पढ़ें

रातों-रात करोड़पति बन गया गरीब लकड़हारा, SDM ने दिए जांच के आदेश

16/01/2022
Transfer

अजय मिश्रा बने गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त, 16 IPS के ताबदले

29/11/2022
SBI

SBI PO के लिए जल्द करें आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version