• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगान लड़कों ने तालिबान को दी ज़बरदस्त टक्कर, जिला प्रमुख समेत 50 ढेर

Writer D by Writer D
23/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान के बगलान प्रांत के अंद्राब में तालिबान और विरोधी लड़ाकों के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। बानू जिले में अफगान फौज ने तालिबान की कमर तोड़ दी है। तालिबान के जिला प्रमुख समेत 50 तालिबानियों को ढेर कर दिया गया है। इसके साथ ही करीब 20 तालिबानी लड़ाकों को बंदी भी बना लिया गया।

पंजशीर प्रोविनेंस ने ट्वीट कर बताया है कि तालिबान का बानू जिला प्रमुख मारा गया है। उसके तीन साथी भी ढेर कर दिए गए। अंद्राब के विभिन्न इलाकों में लगातार दोनों गुटों के बीच टकराव चल रहा है। फज्र इलाके में 50 तालिबानियों को मारा गया और 20 अन्य को बंदी बना लिया गया।

इससे पहले बगलान प्रांत में ही अफगान फोर्स ने 300 तालिबानी मार गिराए थे। बीबीसी की पत्रकार यालदा हकीम ने ट्वीट कर बताया था कि बगलान के अंद्राब में छिपकर तालिबानियों पर ये बड़ा हमला किया गया। हमले में तालिबानियों को बड़ा नुकसान पहुंचा था। तालिबान विरोधी लड़ाकों की तरफ से दावा किया गया था कि इस हमले में उन्होंने 300 तालिबानियों को मार गिराया है।

फूड फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत गंभीर

अफगानिस्तान के कुल 34 प्रांतों में से 33 प्रांतों में तालिबान का कब्जा हो चुका है। 15 अगस्त को तालिबानी लड़ाकों ने राजधानी काबुल पर कब्जा किया था, जिसके बाद जल्द सरकार बनाने का दावा किया गया था। तालिबानी लड़ाकों के पास से सिर्फ पंजशीर ही दूर है। पंजशीर में हमला करने के लिए तालिबानी लड़ाके बीते दिन वहां पहुंच भी गए थे। कट्टर संगठन ने जानकारी दी थी कि उनके कई सौ लड़ाके पंजशीर पहुंच रहे हैं, जिसके कुछ देर बाद उन्होंने दस्तक भी दे दी थी।

पंजशीर पर कब्जा जमाने की तैयारी कर रहे तालिबान को अमरुल्लाह सालेह और अहमद मसूद की ओर से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों की फौजें पूरी तरह से तालिबान को वापस खदेड़ने के लिए रणनीति बना चुकी हैं। रविवार को एक इंटरव्यू में अहमद मसूद ने कहा था कि वह युद्ध नहीं करेंगे, लेकिन किसी भी तरह के आक्रमण का विरोध जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि तालिबान के साथ बातचीत विफल रहती है तो फिर युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।

Tags: # world newsafganistanPanjshir fightersTaliban
Previous Post

BB OTT: शिल्पा का वीडियो मैसेज सुनकर रो पड़ी शमिता शेट्टी, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Next Post

बॉलीवुड के इस दिग्गज को हुआ कैंसर, ऑपरेशन के बाद मिला डिस्चार्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Mahesh Manjrekar

बॉलीवुड के इस दिग्गज को हुआ कैंसर, ऑपरेशन के बाद मिला डिस्चार्ज

यह भी पढ़ें

pradosh vrat in 2020

बिजनेस में दिन-दोगनी रात-चौगुनी तरक्की के लिए करें भगवान शिव की पूजा

15/10/2020
Dead Body

किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

09/07/2023

कचहरी परिसर से फरार पचास हजार का ईनामी को STF ने किया गिरफ्तार

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version