• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगान राष्ट्रीय टीम का फुटबॉलर जाकी अनवारी था विमान से गिरने वाला

Writer D by Writer D
19/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
Zaiki Anwari

Zaiki Anwari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय फुटबॉलर जाकी अनवारी की सोमवार को अमेरिकी विमान से काबुल एयरपोर्ट पर गिरकर मौत हो गई। यह जानकारी अफगान न्यूज एजेंसी अरियाना ने दी। समाचार एजेंसी के मुताबिक, जाकी की अमेरिकी एयरफोर्स के विमान बोइंग सी 17 से गिरकर मौत हुई। अफगानिस्तान के जनरल डायरेक्टोरेट फॉर स्पोर्ट्स ने भी इसकी पुष्टि की है।

तालिबान ने 16 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था। तभी से पूरे देश में अफरा तफरी का माहौल है। तालिबान के डर से अफगानिस्तान के हजारों नागरिक देश छोड़ने चाहते हैं। रविवार से ही बड़ी संख्या में लोग काबुल एयरपोर्ट पर जमा हैं। इनमें से एक जाकी भी थे।

काबुल एयरपोर्ट पर सोमवार को विमान में सवार होने के लिए भगदड़ मची थी। यहां देश छोड़ने के लिए कई लोग विमान के पहिए पर भी बैठ गए थे। कुछ लोगों को विमान के ऊपर भी देखा गया था। विमान के उड़ान भरने के बाद पहिए पर बैठे तीन लोगों की गिरकर मौत की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा है कि मरने वालों में जाकी भी शामिल थे।

जाकी उन हजारों अफगानों में से एक थे, जो सोमवार को हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। ताकि तालिबान के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद वे देश छोड़ सकें।

अमेरिकी एयरफोर्स ने जारी बयान में कहा सी-17 विमान सोमवार को काबुल हवाई अड्डे पर उतरा और सैकड़ों अफगान नागरिकों ने उसे घेर लिया। एयरपोर्ट पर विमान के चारों तरफ बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए चालक दल ने जल्दी से उड़ान भरने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, इसमें देखा जा सकता था कि विमान के उड़ान भरने के बाद कुछ लोग नीचे गिर गए थे।

Tags: # world newsafganistanZaiki Anwari
Previous Post

जल शक्ति मंत्री ने गंगा क्वेस्ट 2021 प्रतियोगिता में टाप-25 में आने पर शताक्षी अमित को दी बधाई

Next Post

संस्कृत सप्ताह का प्रारम्भ सर्ववेदशाखास्वाध्याय पाठ के आयोजन से हुआ

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
Main Slider

सावन में करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल

30/07/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे को मिलेगा निखार, आजमाएं ये फेसपैक

30/07/2026
Jewellery
Main Slider

ज्वैलरी की शाइन नहीं पड़ेगी फीकी, ये टिप्स करें फॉलो

30/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

29/07/2026
Next Post

संस्कृत सप्ताह का प्रारम्भ सर्ववेदशाखास्वाध्याय पाठ के आयोजन से हुआ

यह भी पढ़ें

horoscope

15 फरवरी राशिफल: आज इन राशिवालों पर बरसेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

15/02/2022
fire

OYO होटल में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर, दो शव बरामद

15/08/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने चेन्नई रोड शो में किया प्रतिभाग

26/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version