• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

13 साल बाद शनि जयंती पर बना अनोखा योग, इस तरह से मिलेगा कई गुना फल

Writer D by Writer D
07/05/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Jayanti

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। साल 2026 में शनि देव की कृपा पाने का एक ऐसा अवसर आ रहा है, जिसका इंतजार साधक सालों से करते हैं। 16 मई, 2026 को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है, जिसे शनि जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस बार की शनि जयंती (Shani Jayanti) इसलिए खास है क्योंकि यह शनिवार के दिन पड़ रही है, जिससे शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि शनि देव कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता हैं, इसलिए इन्हें न्यायाधीश भी कहा जाता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कर्म करता है, उस पर शनि देव की कृपा बनी रहती है, वहीं बुरे कर्म करने वालों को उनके दंड का सामना करना पड़ता है।

13 साल बाद बना है यह अद्भुत संयोग

पंचांग गणना के अनुसार, शनि जयंती (Shani Jayanti) का शनिवार के दिन पड़ना एक बहुत शुभ और दुर्लभ घटना है। ऐसा महासंयोग लगभग 13 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि शनिवार, अमावस्या और शनि जयंती का यह त्रिवेणी संगम भक्तों की बंद किस्मत के ताले खोलने की क्षमता रखता है।

क्यों खास है शनैश्चरी अमावस्या?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य पुत्र शनि देव का जन्म ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को हुआ था। जब यह तिथि शनिवार को आती है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, उनके लिए यह दिन कष्टों को कम करने का वरदान साबित हो सकता है। अमावस्या होने के कारण इस दिन पितरों के निमित्त दान-तर्पण करने से पितृ दोष से भी राहत मिलती है।

ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

इस दिन सुबह स्नान के बाद शनि मंदिर जाकर पूजा करना शुभ माना गया है। शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना, काले तिल अर्पित करना और शनि मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी बताया गया है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर परिक्रमा करने से भी शनि कृपा प्राप्त होती है। इस दिन किए गए उपाय शनि के दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं और जीवन में चल रही बाधाओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

दान-पुण्य से मिलेगा कई गुना फल

शनैश्चरी अमावस्या पर दान का विशेष महत्व होता है। काले कपड़े, उड़द की दाल, लोहे की वस्तुएं और सरसों का तेल दान करना शुभ माना गया है। इस खास दिन जरूरतमंदों की मदद करना शनि देव को प्रसन्न करने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय माना जाता है।

Tags: AstrologyShani AmavasyaShani Jayanti
Previous Post

वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें

Next Post

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Surya Grahan

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

यह भी पढ़ें

Rowing

गर्व से गौरव की अनुभूति के बीच रामगढ़ताल की लहरों पर खिलाड़ियों ने किया पूर्वाभ्यास

25/05/2023
beauty tips

मास्क के साथ भी मुमकिन है मेकअप, 6 टिप्स को करें फॉलो

03/08/2021
Recruitment in up

यूपी के एडेड माध्यमिक स्कूलों में एक दशक में भी पूरी नहीं हुई प्रधानाचार्य भर्ती

01/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version