• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 साल बाद श्रमिकों को मिलेगा बकाया मेहनताना, प्लाईवुड फैक्ट्री करेगी भुगतान

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करीब 20 साल बाद प्लाईवुड फैक्ट्री के कार्मिक परिवारों में खुशी देखने को मिली है। दरअसल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) राहुल सिंह-द्वितीय ने आरोपितों के विरुद्ध शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा लिखकर विवेचना करने के लिए कहा है। अग्रिम आदेश के लिए पत्रावली 31 अगस्त के दिन तलब कर ली है।

बताया जा रहा है कि प्लाईवुड फैक्ट्री के श्रमिकों की जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन लोगों ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इस पर सुनवाई के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश से श्रमिक परिवारों में न्याय पाने की उम्मीद बढ़ गई है।

शहर के बाहर एनएच-24 पर हुसैनगंज में प्लाईवुड फैक्ट्री 2001 से बंद है। 22 वर्ष हो गए हैं, 425 श्रमिकों का बकाया मेहनताना भुगतान नहीं हुआ। फैक्ट्री पर इनका करीब 35 करोड़ रुपये बकाया है। वादकारी आर्य बंधु आर्य का कहना है कि प्लाईवुड फैक्ट्री की प्रापर्टी 7000 करोड़ रुपये की है। यह प्रापर्टी अंग्रेजों के बाद सरकार की होनी चाहिए, पर अभी तक ऐसा हो नहीं पाया है। फैक्ट्री के कर्मचारियों के परिवार अपने हक के लिए आज भी लड़ रहे हैं।

तीन दिन के अंदर 6 बच्चों की मौत से मचा कोहराम, गांव पहुंची मेडिकल टीम

आर्य बंधु आर्य ने बताया, तत्कालीन डीएम शीतल वर्मा ने प्लाईवुड फैक्ट्री मामले की जांच एलआइयू से कराई थी। इस रिपोर्ट पर कार्रवाई अब तक शून्य रही है। वैसे इस रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए आर्य बंधु आर्य ने काफी पैरवी की। डीएम शीतल वर्मा के स्थानांतरण के बाद यह फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी हैं।

सीतापुर की प्लाईवुड फैक्ट्री कभी देश-विदेश में विशेष पहचान रखती थी। वर्ष 1939 में 150 बीघे में स्थापित प्लाईवुड प्रोडक्ट्स सीतापुर 2001 से बंद है।

इंग्लैंड के मूल निवासी मो. इस्माइल, हेनरी थामसन, मिस्टर जीन ए थालमैसेंजर, जीडब्लूएम एलेक्सजेंडर व्लीटल के नाम प्लाईवुड फैक्ट्री थी। इसमें 25 प्रतिशत के हिस्सेदार भारतीय मूल के गोपाल कृष्ण सिघानिया, विजयपति सिघानिया व हरिशंकर सिघानिया निवासी कानपुर थे। वर्ष 1980 तक हेनरी थामसन को छोड़कर शेष दोनों फाउंडर पार्टनर भारत छोड़कर इंग्लैंड चले गए थे।

हुसैनगंज प्लाईवुड फैक्ट्री के संबंध में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने संबंधी कोर्ट का आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए मुकदमा नहीं लिखा जा सका है। आदेश पत्र मिलते ही आरोपितों पर मुकदमा लिखा जाएगा।

-पीयूष कुमार सिंह, सीओ सिटी

Tags: 22 Salbad Playwould Fectory Kregi Bhugtansitapur newssitapur playwould fectory
Previous Post

मजबूत हो रही है मसूद के सेना, नॉर्दर्न एलायंस में शामिल हुए अफगान के पूर्व सैनिक

Next Post

मजबूती के साथ खुला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
Main Slider

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Main Slider

मेरठ सांप कांड: रविता-अमरदीप को मौत की सजा

16/10/2026
Main Slider

डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी

16/10/2026
Next Post

मजबूती के साथ खुला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार

यह भी पढ़ें

मामूली बात पर रिश्तेदारों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

19/12/2020
police encounter

मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

20/01/2021
Landslide

पहाड़ से आई गिरी मौत! 3 सेकेंड में गाड़ियों का बन गया कचूमर- Video

05/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version