• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 मौतों के बाद प्रशासन की टूटी नींद, प्रभावित क्षेत्रों में करा रहा है सैनिटाइजेशन और फॉगिंग

Writer D by Writer D
03/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
Dengue

Dengue

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के फिरोजाबाद जिले में 50 लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन की नींद खुली। अब डेंगू और वायरल बुखार से प्रभावित फिरोजाबाद के कई इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। फिरोजाबाद में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जिन इलाकों में सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है, वहां बुखार के सबसे ज्यादा मामले हैं।

कई इलाकों में गंदगी फैली हुई है। कीचड़ है और जगह जगह पर पानी भरा हुआ है। इन इलाकों में वायरल बुखार और डेंगू के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं।

फिरोजाबाद के झलकारी नगर में 15 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। यहां बस्ती में कई और बच्चे बीमार हैं। यहां के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि बच्चे की डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। लेकिन अस्पतालों में जगह नहीं मिलने के चलते वे अपने बच्चे का इलाज घर पर ही कर रहे हैं। घर पर ही बच्चे को ग्लूकोज की ड्रिप चढ़ाई जा रही है। झलकारी नगर में घरों में कई बच्चे बीमार हैं। कई लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. लोगों का कहना है कि गंदगी के चलते बीमारी फैल रही है।

प्रदेश में डेंगू से मचा हाहाकार, मरीजों का आंकड़ा 500 के पार

फिरोजाबाद में अब प्रशासन की नींद खुली है। जिन इलाकों में कीचड़ है, वहां गलियां साफ कराई जा रही हैं। सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई जा रही है।

फिरोजाबाद में डेंगू से मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है। फिरोजाबाद के 100 बेड वाले अस्पताल में फिलहाल 380 बच्चे भर्ती हैं। लेकिन इस संकट के बीच फिरोजाबाद सदर के विधायक का एक ऐसा बयान है जिसने इंसानिय़त को शर्मसार कर दिया है।

अपने बीमार बेटे के इलाज में हो रही दिक्कत की शिकायत लेकर एक शख्स जब विधायक के सामने गिड़गिड़ा रहा था तो विधायक ने उसे नसीहत दे डाली कि इस तरीके से बात करने से उसका नुकसान हो जाएगा। विधायक को जैसे पता चला कि उनके आस-पास कैमरे हैं, उन्होंने अपने सुर बदल लिए।

Tags: denguefirojabad newsup news
Previous Post

Bollywood : 69 साल के हो गए शक्ति कपूर, आज है जन्मदिन

Next Post

श्वेता तिवारी ने कराया हॉट फोटोशूट, बेटी से मिला ऐसा रिएक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में मेहनत को मिला मुकाम, लगनशील अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर जोर

19/09/2026
Next Post
shweta tiwari

श्वेता तिवारी ने कराया हॉट फोटोशूट, बेटी से मिला ऐसा रिएक्शन

यह भी पढ़ें

Birds

इस जगह लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर, घर में खुशियों का होगा बसेरा

09/01/2026
कंफर्म: भारत में इतनी होगी Starlink इंटरनेट की कीमत, फ्री मिलेगा 30 दिन का ट्रायल

भारत में इतनी होगी Starlink इंटरनेट की कीमत, फ्री मिलेगा 30 दिन का ट्रायल

09/12/2025
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, बोले-कहां है कोरोना?

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version