• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

53 साल बाद इस जिले में होगी किसी पीएम की जनसभा

Writer D by Writer D
11/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, कासगंज, राजनीति
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां 53 साल बाद दूसरी बार पीएम (PM) की जनसभा होगी। 1969 में यहां पीएम के तौर पर इंदिरा गांधी (PM Indira Gandhi) आई थीं।

अब शुक्रवार को जिले के पटियाली विधानसभा के दरियाबगंज क्षेत्र में 2.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पटियाली में जनसभा के जरिए पीएम मोदी एटा, बदायूं, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत आस-पास के कई जिलों के राजनीतिक समीकरण भी साधने की कोशिश करेंगे।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वो बात-बात पर संसद छोड़ देते हैं

उधर, बरेली में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा रद्द कर दी गई है। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि कासगंज में होने वाली जनसभा का वर्चुअल प्रसारण बरेली में किया जाएगा। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने दावा किया कि पीएम मोदी की कासगंज की जनसभा में करीब 2 लाख लोग जुटेंगे। हालांकि, चुनाव आयोग का निर्देश है कि रैली में एक हजार से अधिक लोग नहीं शामिल होंगें।

कासगंज के इतिहास में पीएम मोदी से पहले 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पहुंची थीं। अब 53 साल बाद कासगंज की धरती पर कोई प्रधानमंत्री पहुंच रहा है। कासगंज की पटियाली सीट का इतिहास भी बेहद दिलचस्प है। इसी धरती पर मशहूर कवि हजरत अमीर खुसरो का जन्म हुआ था। पीएम मोदी यहां उन्हें नमन करेंगे।

पहले चरण के मतदान के बीच सहारनपुर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- ब्याज सहित लौटाऊंगा आपका प्यार

पटियाली विधानसभा सीट 1969 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2017 में पटियाली विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3 लाख 28 हजार मतदाता थे। तब यहां से भाजपा के उम्मीदवार ममतेश शाक्य को जीत मिली थी। पटियाली सीट ग्रामीण परिवेश की सीट मानी जाती है। पहले यह इलाका दस्यु प्रभावित माना जाता था।

इससे पहले 2012 में इस सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नजीबा खान जीनत ने बसपा के सूरज सिंह शाक्य को हराया था। इस जनसभा में कासगंज एटा, फर्रुखाबाद, बदायूं की नौ विधानसभाओं के नेता कार्यकर्ता समर्थक हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के रैली स्थल को 5 जोन और 8 सेक्टर में डिवाइड किया गया है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

खाई में बस गिरने से 20 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

Next Post

CM योगी ने दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post
cm yogi

CM योगी ने दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

यह भी पढ़ें

school closed

कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूलों का समय बदला, लखनऊ डीएम ने जारी किया आदेश

17/12/2025

Lock Upp: पायल ने सिद्धार्थ शर्मा को लताड़ा, कहा- दिन भर तुम्हारी चड्डियां…..

19/03/2022

बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही महिला से टप्पेबाजों ने 2 लाख की नकदी उड़ाए

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version