• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आखिर दिल्ली दरबार के लिए किसान कब से खतरा हो गए : सुरजेवाला

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Randeep Surjewala

Randeep Surjewala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस ने किसानों के दिल्ली चलो मार्च का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार कृषकों की आवाज सुनने के बजाय उन पर सर्दियों में पानी की बौछार और लाठियां मार रही है जो उसके तानाशाही होने का प्रमाण है। यह लोकतंत्र के साथ अन्याय है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि आखिर दिल्ली दरबार के लिए किसान कब से खतरा हो गए?

किसान के सामने जवानों को खड़ा करके मोदी और खट्टर क्या संदेश देना चाहते हैं?

वे देश को ‘सिविल वॉर’ के गड्ढे में धकेलने की साज़िश कर रहे हैं और वह भी संविधान दिवस के मौक़े पर।

किसान-संविधान दोनों परेशान,
चौकीदार सो रहा चादर तान ! pic.twitter.com/1hkM7fWjuZ

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 26, 2020

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसानों पर पानी की बौछार मारे जाने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया,   किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून का विरोध का रहे किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।

धरती पुत्र सर्द रातों में भी खेतों को सींचते हैं,
डरेंगे पानी की बौछारों से, मोदी गलत सोचते हैं।

किसानों के साथ आतंकियों सरीखा व्यवहार देशभक्ति नही गद्दारी है…

सविंधान दिवस पर किसानों पर अत्याचार दिल्ली दरबार और चण्डीगढ़ की सरकारों के अंत का बिगुल है।#FarmersProtest pic.twitter.com/uBgQMJK36Z

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 26, 2020

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, भीषण ठंड के बीच अपनी जायज मांगों को लेकर गांधीवादी तरीकों से दिल्ली आ रहे किसानों को जबरन रोकना और पानी की तेज बौछार मारना मोदी-खट्टर सरकार की तानाशाही का जीवंत प्रमाण है।

“पोस्टकार्ड की अगली कड़ी” 👇👇

वॉटर केनन की बौछारें, इनसे कब हम हारे,
ये तो बस है फुहारें, फौलादी है इरादे हमारे,
रोक न पाएंगी मोदी-खट्टर सरकारें।

सुन लो खट्टर! सुन लो चौटाला!
नही मानेंगे कानून काला।

सुन लो मोदी! सुन लो शाह!
रोक न पाओगे, तुम अब राह।#FarmersDelhiProtest pic.twitter.com/tpJUv1AvtG

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 26, 2020

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने ट्वीट किया, आज देश का मजदूर हड़ताल पर है, आज देश के बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं, आज देश का अन्नदाता किसान हड़ताल पर है, आज देश का बेरोजगार युवा हड़ताल पर है, पर..क्या मोदी सरकार को देशवासियों की परवाह है? क्या ये राष्ट्रसेवा है या राष्ट्र हितों का विरोध?

Tags: congress partydelhi newsfarmer protest in delhiNational newsNEW DELHI NEWS
Previous Post

घरों की बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने डाला कांग्रेस कार्यालय पर ताला

Next Post

लालू को रिम्स निदेशक के बंगले से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

स्व गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति : धामी

14/09/2026
उत्तराखंड

विकास, निवेश और रोजगार से कांग्रेस को परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

14/09/2026
AK Sharma
Main Slider

जनता की सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई: ए के शर्मा

14/09/2026
Main Slider

‘प्रभुता पाई काहि मद नाहीं’, उद्दंड व्यवहार पर अंकुश जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

14/09/2026
Main Slider

हर पीड़ित की समस्या का समाधान करा रही सरकारः मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post
lalu prasad yadav

लालू को रिम्स निदेशक के बंगले से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया

यह भी पढ़ें

Amrit Snan

बंसत पंचमी के पर्व पर सभी अखाड़े करेंगे पवित्र संगम में दिव्य अमृत स्नान

02/02/2025

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Mayawati

आरक्षण मामले में कांग्रेस पार्टी के बयान में रत्तीभर सच्चाई नहीं : मायावती

11/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version