• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार महीने बाद कल से फिर गुलजार होंगे स्कूल, दो शिफ्टों में चलेंगी क्लास

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
0
Ekalavya Schools

Eklavya Schools

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के स्कूल और कालेज करीब चार माह बाद सोमवार से फिर गुलजार होंगे। कक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल के तहत एक अथवा दो पाली में चलेंगी। मुख्यमंत्री के निर्देश शासन ने इसके लिए पहले ही आदेश जारी कर दिया था।

शासन ने 16 अगस्त यानि सोमवार से स्कूलों में शुरू होने वाली ऑफलाइन कक्षाओं के लिए दो पालियां तय की हैं। इसमें कक्षा 09 से 12वीं तक के छात्र आधी क्षमता में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न 12.30 से 4.30 बजे तक आएंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला द्वारा जारी शासनादेश में प्रदेश भर के स्कूलों के निरीक्षण के लिए 60 अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। स्कूल खुलने के पहले दिन हर अधिकारी अलग-अलग विकास खंडों के कम से कम 10 स्कूलों की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और शाम तक अपनी निरीक्षण रिपोर्ट निदेशालय को भेजेंगे। जिन स्कूलों में कमियां पाई जाएंगी उनका निराकरण शिक्षा निदेशक और सचिव यूपी बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा।

शासनादेश के अनुसार स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही होगा। एक पाली में 50 प्रतिशत बच्चों को बुलाया जाएगा। साथ ही हर विद्यालय में सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी विद्यार्थी अथवा अध्यापक में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखते हैं तो उन्हें वापस घर भेजने के निर्देश हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में भी 16 से शुरु होंगी आफलाइन कक्षाएं

कोरोना के चलते कई महीनों से बंद लखनऊ विश्वविद्यालय में भी 16 अगस्त से स्नातक और परास्नातक की आफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कुलसचिव के आदेश के बाद विभागाध्यक्षों ने कक्षाएं संचालित करने का विस्तृत विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षाओं में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र और फीस जमा करने की मूल रसीद के साथ ही विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। चीफ प्राक्टर प्रो. दिनेश कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Tags: School Reopenschool reopen for class 9 to 12School Reopen Guidelinesschool reopen in upschool reopen in up latest newsschool reopen news
Previous Post

अहमद जलाली को मिलेगी अफगानिस्तान की सत्ता, तालिबानी नेता ने की पुष्टि

Next Post

75वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

75वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

यह भी पढ़ें

kashmira krushna

कृष्णा अभिषेक ने भाई दूज पर शेयर की पत्नी कश्मीरा की हॉट फोटो

17/11/2020
गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को SOG के बाद ACB का नोटिस

20/07/2020
'KKR vs DC' will happen this evening to return to the top 2 and innings

टॉप 2 और इनिंग्स में वापस आने के लिए आज शाम होगा ‘केकेआर बनाम डीसी’

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version