• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेकी के बाद घरों में करते थे चोरी, छह शातिर चोर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
cattle smuggling gang

cattle smuggling gang

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। दिन में कॉलोनियों में भ्रमण कर सूने घर की रेकी करते थे और फिर रात में उन्ही घरों को अपना निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आगरा पुलिस ने ऐसे ही गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत 06 से 07 लाख रुपए हैं।

एसपी सिटी रोहन पी बोते ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में थाना एत्माद्दौला, थाना खंदौली और हरीपर्वत क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थी। इन वारदातों के खुलासे के लिए एसएससी मुनिराज ने विशेष निर्देश दिए थे। पुलिस कई टीमों का गठन कर इन शातिर चोर को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई थी।

एसपी सिटी ने बताया कि पिछले दिनों एक पीड़ित भुवनेश कुमार वर्मा निवासी भगवती बाग फॉउंडरी नगर ने अपने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी और आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज भी उपलव्ध कराये थे। पीड़ित ने कुछ दिन पहले ही उन सभी शातिर चोरों को अपने क्षेत्र में देखा था जिसकी सूचना पुलिस को दी थी। इस सूचना पर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लगातार इन चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी।

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक गिरोह के सदस्य चोरी के माल का बंटवारा ईट की मंडी पर कर रहे हैं। मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की गई और शातिर चोरों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मोनू, अजय, अवतार सिंह, अनिल और गौरी को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है तो वहीं एक सुनार को भी हिरासत में लिया गया है जिसे यह चोर चोरी हुए सोने चांदी के आभूषण बेचा करते थे।

एसपी सिटी ने बताया कि पिछले साल जब लॉकडाउन हुआ था तो बेरोजगारी के चलते इन्होंने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था और तभी से यह चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए आ रहे हैं। इन्होंने कई चोरियां कबूली है। पूछताछ में पता चला है कि इनके सदस्य की एक टुकड़ी दिन में कॉलोनियों में भ्रमण करते हुए सूने घर की रेकी करते थे और फिर रात को उसी सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

Tags: crime newsup news
Previous Post

तीन बहनों को बंधक बनाकर दुराचार मामला, एएसपी मामले की जांच में जुटे

Next Post

अश्लील वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
arrested

अश्लील वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक-कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

17/08/2022

चोरी की चार मोटरसाइकिलों समेत दो गिरफ्तार 

09/06/2021
former DGP Parambir Singh

पूर्व DGP परमबीर सिंह के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version