• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वोट करने के बाद सीएम योगी बोले, छठे चरण में छक्का लगाएगी BJP

Writer D by Writer D
03/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शहर विधानसभा के गोरखनाथ मंदिर रोड स्थित प्राथमिक पाठशाला कन्या (निकट झूलेलाल मंदिर) के बूथ संख्या 249 पर मतदान (Vote) किया। इसके बाद पत्रकारों से रूबरू योगी आदित्यनाथ ने जनता से घर से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की।

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election) के छठे चरण का मतदान जारी है। दस जिलों की 57 सीटों पर हो रहे इस चरण के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ खुद गोरखपुर सदर सीट से मैदान में हैं। उन्होंने मतदान शुरू होते ही अपने बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया छठे चरण में बीजेपी के पक्ष में जोरदार छक्का लगेगा। बीजेपी पौने तीन सौ, तीन सौ के लक्ष्य को हासिल करेगी। सातवें चरण में यह आंकड़ा रिकॉर्ड बनाएगा।

UP Election: अपने बूथ के पहले वोटर बने सीएम योगी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समान्य निर्वाचन में मुझे अपना मतदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। जनता जनार्दन में अपार उत्साह है। यह आम जनमानस की जागरूकता का प्रमाण है कि ना केवल जनता जनार्दन अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति बल्कि अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति बहुत जागरूक है। खास कर माताएं बहनें जिस उत्साह के साथ मतदान करने आ रही हैं, बहुत शुभ है। छठे चरण में आज मतदान हो रहा है। पूरे 9 जनपदों के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर जाकर मतदान करें। एक अच्छी सरकार के लिए, सुशासन की स्थापाना के लिए, मतदान करना है।

दयाशंकर सिंह के काफिले में घुसा अज्ञात वाहन, सपा प्रत्याशी पर लगा हत्या की साजिश का आरोप

सीएम योगी ने जनता से अपील की कि वे मतदान स्वंय भी करें और हरेक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राजनीति को कुछ लोगों ने वंशवाद, भ्रष्टाचार, माफियावाद और आतंकवाद के समर्थन का पर्याय बनाने का प्रयास किया है। अगर हमें इस विकृति से बाहर निकलना है, वंशवाद, जातिपाति और मजहब की राजनीति से बाहर निकलना है तो मदान करें और विकास, सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा के समर्थन में मतदान करें।

उन्होंने कहा कि पांच चरणों के रुझान में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से काफी आगे चल रही है। छठे चरण का मतदान जारी है। आज जोरदार छक्का लगेगा और भारतीय जनता पार्टी 275 से 300 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

Operation Ganga: 200 छात्रों को लेकर रोमानिया से लौटा C-17 ग्लोबमास्टर

Next Post

UP Election: ओमप्रकाश राजभर ने परिवार के साथ किया मतदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post

UP Election: ओमप्रकाश राजभर ने परिवार के साथ किया मतदान

यह भी पढ़ें

Horrific accident on Lucknow-Agra Expressway

एक्सप्रेसवे पर स्लीपर-बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत; CM योगी ने जताया शोक

26/05/2026
Supreme Court

आजम खान और अब्दुल्ला की जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

16/12/2024

जैकलीन फर्नांडिस ने गेंदा फूल गाने पर किया धमाकेदार बेली डांस

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version