• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बार-बार टेंडर निरस्त करना मुख्य अभियंता को पड़ा भारी, प्रमुख सचिव ने किया निलंबित

Writer D by Writer D
12/12/2024
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। अलीगढ़ नगर निगम (Nagar Nigam) में सफाई व्यवस्था के लिए निकाले गए टेंडर बार-बार निरस्त करने के मामले में शासन स्तर से कार्रवाई हुई है। जांच में नगर निगम अलीगढ़ के पूर्व मुख्य अभियंता अजय कुमार राम दोषी पाए गए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने उन्हें निलंबित (Suspended) कर दिया है। वर्तमान में वह आगरा के संपत्ति कर विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

करीब डेढ़ साल पहले वाराणसी से स्थानांतरित होकर अलीगढ़ आए अजय कुमार राम की नगर निगम (Nagar Nigam) में तैनाती हुई थी। वे नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर थे। उनके द्वारा नगर निगम के जोन-2 और जोन-4 में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए साल भर निविदा निकाली गईं थीं, लेकिन इसे फाइनल नहीं किया गया। पूरे कार्यकाल में करीब छह बार निविदा को बिना किसी गंभीर कारण के निरस्त किया गया।

शासन में शिकायत के बाद इसकी जांच शुरू हो गई। इस दौरान उनका स्थानांतरण आगरा नगर निगम कर दिया गया। अलीगढ़ से नगर आयुक्त ने 14 नवंबर को मुख्य अभियंता अजय कुमार राम को रिलीव भी कर दिया था। जांच में सतही आधार पर कई बार निविदा निरस्त करने और उसकी शर्तों में बार-बार परिवर्तन करने व कार्यों के संबंध में अनुभव की अनावश्यक मांग को निलंबन का कारण माना गया है। जो निविदा की शर्ताें में नहीं था। निविदा निरस्त करने से दोनों जोन का सफाई कार्य प्रभावित हुआ। इस कारण शासन ने मुख्य अभियंता अजय कुमार राम को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में अजय कुमार राम को निदेशक नगर निकाय लखनऊ के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

भारत के डी गुकेश ने रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में बनें चेस के नए वर्ल्ड चैम्पियन

मुख्यअभियंता अजय कुमार राम अलीगढ़ में तैनात थे। इनका स्थानांतरण आगरा हो गया था। 14 नवंबर को उन्हें रिलीव कर दिया गया था। इनके खिलाफ चल रही जांच के संबंध में कुछ अभिलेख मांगे गए थे, जो शासन को भेज दिए गए थे। शासन स्तर से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।-विनोद कुमार नगर आयुक्त, नगर निगम अलीगढ़।

Tags: agra nagar nigamagra newsup news
Previous Post

भारत के डी गुकेश ने रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में बनें चेस के नए वर्ल्ड चैम्पियन

Next Post

वैश्विक शतरंज की बिसात पर चमका भारतीय गौरव: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

वैश्विक शतरंज की बिसात पर चमका भारतीय गौरव: सीएम योगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cold store roof collapse

कोल्ड स्टोर की भरभराकर गिरी छत, 25 मजदूरों के दबे होने की आशंका

16/03/2023
amul milk

आम आदमी को लगा एक और झटका, अमूल दूध के बढ़े दाम

30/06/2021
SACHIS

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version