• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहोई अष्टमी कब है, जानें पूजा मुहूर्त एवं महत्व

Writer D by Writer D
17/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ahoi Ashtami

Ahoi Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और तरक्की के लिए व्रत रखती है। यह व्रत बहुत ही कठिन और महत्वपूर्ण माना जाता है। अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। इस व्रत में मां पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है। उसके बाद चंद्राम और तारों को देखकर अर्ध देने के बाद ही व्रत खोलती है।

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, अहोई अष्टमी तिथि की शुरुआत गुरुवार 24 अक्टूबर रात 1 बजकर 18 मिनट पर होगी और अष्टमी तिथि का समापन शुक्रवार 25 अक्टूबर रात 1 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदय तिथि के अनुसार अहोई अष्टमी का व्रत गुरुवार 24 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा।

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) पूजा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) की दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 42 में से लेकर शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। अहोई अष्टमी की पूजा करने के लिए कुल 1 घंटा 17 मिनट का समय मिलेगा।

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) पर तारों को अर्घ

जहां करवा चौथ के दिन चंद्रमा को देखकर अर्घ दिया जाता है वही अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami)के तारों को देखकर अर्घ देने की परंपरा है। मान्यता है की अहोई अष्टमी के दिन अनगिनत तारों को देखकर पूजा करने से कुल में अनगिनत संतान होती है। इस व्रत में माताएं पूजा के दौरान मां पार्वती से प्रार्थना करती हैं कि जिस तरह आसमान में तारे हमेशा चमकते रहते हैं उसी तरह हमारे कुल में जन्मी संतानों का भविष्य भी इसी तरह चमकता रहे। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि आसमान के सभी तारें अहोई माता की संतान हैं। इसलिए तारों को अर्घ दिए बिना अहोई अष्टमी का व्रत पूरा नहीं माना जाता है।

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) व्रत का महत्व

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) के दिन महिलाएं बिना अन्न जल ग्रहण किए व्रत का पालन करती हैं। इसके बाद शाम को तारे देखने और अर्घ देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है जो भी माताएं इस व्रत का पूरे श्रद्धा और विधि विधान से पालन करती है मां अहोई उनकी संतान को लंबी आयु और सफलता का वरदान देती हैं।

Tags: Ahoi AshtamiAhoi Ashtami dateAhoi Ashtami muhuratAhoi Ashtami puja
Previous Post

कब है छोटी दिवाली, जानें इस दिन क्या करें

Next Post

करवा चौथ पर बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों पर बरसेगी धन दौलत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Karwa Chauth

करवा चौथ पर बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों पर बरसेगी धन दौलत

यह भी पढ़ें

Odisha JEE Exam 2020

ओडिशा ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2020 के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी

05/10/2020

मुख्य सचिव ने की पिथौरागढ़ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

16/04/2022
New rules apply

तीसरी लहर को लेकर से योगी सरकार सतर्क, इन राज्यों से आने वालों पर नए नियम लागू

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version