• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंद नहीं होगा वायुसेना का जम्मू हवाईअड्डा

Writer D by Writer D
21/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
jammu airport

jammu airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू कश्मीर में 10 मार्च से 41 दिन तक जम्मू हवाईअड्डे पर विमानों की आवाजाही केवल सात घंटे ही होगी क्योंकि वायुसेना ने हवाईपट्टी पर मरम्मत के काम को लेकर अगले महीने 15 दिन तक हवाईअड्डा को पूर्ण रूप से बंद करने के अपने प्रस्तावित आदेश को वापस ले लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में बताया।

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना ने केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के साथ शुक्रवार को बैठक में फैसले की समीक्षा की और इसमें बदलाव किया। इससे एक दिन पहले रक्षा सचिव अजय कुमार ने दिल्ली में एएआई और वायुसेना की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें आम नागरिकों के लिए विमानों के परिचालन को बंद करने से बचने का कोई रास्ता तलाशने का परामर्श दिया।

जम्मू कश्मीर प्रशासन के अनुरोध पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रक्षा सचिव के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। द अधिकारियों ने बताया कि छह मार्च से 20 मार्च तक जम्मू हवाईअड्डा को पूर्ण रूप से बंद करने का प्रस्ताव वापस ले लिया गया है।

बाइक बोट घोटाला: फरार आरोपी बीएन तिवारी पर इनाम घोषित करने की तैयारी

हालांकि मरम्मत के काम को सुगमता से करने के लिए 10 मार्च से 19 अप्रैल तक विमानों का परिचालन सात घंटे ही होगा। अधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च से 19 अप्रैल तक जम्मू हवाईअड्डे से सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक ही विमानों का परिचालन होगा और आखिरी उड़ान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से जम्मू हवाईअड्डे से पूर्व की तरह विमानों का परिचालन सामान्य हो जाएगा। जम्मू हवाईअड्डा के निदेशक प्रवट रंजन बेउरिया को भेजे पत्र में जम्मू वायुसेना अड्डे ने हवाईपट्टी पर मरम्मत के काम को लेकर इसे 15 दिन तक पूर्ण रूप से बंद करने की बात कही थी।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ चार जून को होगी रिलीज

वायुसेना के इस आदेश पर जम्मू कश्मीर प्रशासन और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष कड़ा विरोध जताया था तथा रक्षा मंत्रालय से मामले में दखल देने का अनुरोध किया था।

Tags: jammu airportJammu-Kashmir news
Previous Post

दंगाईयों से निपटने के लिए राजधानी समेत ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने की मॉकड्रिल

Next Post

21 फरवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Next Post

21 फरवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

यह भी पढ़ें

तीन आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के तीन आतंकियों को किया ढेर

29/01/2021
whatsapp

WhatsApp पर भूलकर भी न करें गलतियां, तुरंत Ban होगा अकाउंट

01/11/2025

देश का ‘राजनैतिक मूड-मिजाज़’ बदल चुका है : मुख्तार अब्बास नकवी

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version