• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एअर इंडिया विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, केसी वेणुगोपाल समेत 100 पैसेंजर थे सवार

Writer D by Writer D
11/08/2025
in Main Slider, क्राइम, चेन्नई, राष्ट्रीय
0
Air India plane makes emergency landing in Chennai

Air India plane makes emergency landing in Chennai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया (Air India) की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के बाद आपातकालीन स्थिति में चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी और विमान में सवार कई सांसदों की जान बाल-बाल बच गयी।

विमान (Air India) से यात्रा कर रहे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस हवाई सफर को अत्यंत डरावना बताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर अनुभव साझा करते हुए एक पोस्ट में उड़ान संख्या एआईं 2455 की यात्रा को अत्यंत कष्टप्रद बताया और कहा कि इस यात्रा में वे ‘त्रासदी के बेहद करीब’ पहुंच गए थे।

सांसद ने बताया भयावह अनुभव

उन्होंने लिखा, “उड़ान पहले से ही विलंब थी। एयर इंडिया (Air India) के इस विमान में कई सांसद और सैकडों यात्री थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हमें अभूतपूर्व स्थिति का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया। लगभग दो घंटे तक हम उतरने की अनुमति का इंतज़ार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे।

विमान के लैंड करने का पहला प्रयास में दिल दहला देने वाली बात सामने आयी कि उसी रनवे पर एक और विमान था। कैप्टन के तुरंत रुकने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया और सौभग्य से हम सकुशल बच गए।”

श्री वेणुगोपाल ने आगे लिखा, “यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती इसलिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी टैग किया और उनसे घटना की जांच करने, जवाबदेही तय करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ऐसी चूक दोबारा न हो।”

एयर इंडिया (Air India) का जवाब आया सामने

केसी वेणुगोपाल के बयान के बाद अब एयर इंडिया (Air India) का बयान भी सामने आया है। एयर इंडिया ने कहा, हम साफ करना चाहते हैं कि चेन्नई की ओर फ्लाइट को मोड़ना एक संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम की वजह से एहतियाती कदम था। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरने के प्रयास के दौरान चेन्नई एटीसी ने गो-अराउंड का निर्देश दिया था, इसकी वजह से विमान को वापस ऊपर उठाया गया। रनवे पर किसी और विमान के मौजूद होने की वजह से ऐसा नहीं किया गया था।

एयर इंडिया (Air India) ने आगे कहा, पायलट ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं और इस मामले में, उन्होंने पूरी उड़ान के दौरान मानक प्रक्रियाओं का पालन किया। हम समझते हैं कि ऐसा अनुभव परेशान करने वाला हो सकता है और हमें इस आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। हालांकि, सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता है।

Tags: Air Indiachennai newsNational news
Previous Post

ब्लैक ड्रेस हो गई है फेड, तो खोई चमक वापस लौटा देगी ये टिप्स

Next Post

भूकंप के जोरदार झटकों से डोली यहां की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप के जोरदार झटकों से डोली यहां की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

Money

नए साल में घर से दूर रहेगी दरिद्रता, करें ये उपाय

28/12/2024
Tiger 3

इस दिन रिलीज होगा Tiger 3 का ट्रेलर, जानें कब थियेटर में गूँजेगी दहाड़

04/10/2023
Holika Dahan

कब किया जाएगा होलिका दहन, जानें धार्मिक महत्व

11/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version