Main Sliderराष्ट्रीय

रुपसी एयरपोर्ट पर 38 साल के बाद आज पहली बार उतरा विमान, जानें वजह

असम के कोकराझार जिले के रुपसी एयरपोर्ट पर 38 साल के बाद शनिवार को पहली बार विमान उतरा। कोलकाता से गुवाहाटी होते हुए यह विमान रुपसी एयरपोर्ट पर अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11.40 बजे से कुछ विलंब से उतरा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा है कि कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया गया। आज जो पहला विमान कोलकाता से गुवाहाटी होते हुए रुपसी एयरपोर्ट पर उतरा उसमें 12 यात्री थे।

वैवाहिक समारोह के दौरान जहरखुरनी का शिकार हुई महिलाएं, मचा हड़कंप

अतिरिक्त डीजीपी एलआर बिश्नोई ने एयरपोर्ट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा फिलहाल कोकराझार पुलिस को सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि दूसरे विश्व युद्ध और भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान रुपसी एयरपोर्ट को वायुसेना ने इस्तेमाल किया था। आने वाले समय में गुवाहाटी और कोलकाता के बाद भारत के अन्य राज्यों तक इस एयरपोर्ट से विमान सेवाएं बहाल होंगी।

Related Articles

Back to top button