• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयरहोस्टेस शिल्पा कटारे ने बताया केरल विमान हादसे का आंखों देखा हाल

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
विमान हादसा

विमान हादसा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केरल में हुए विमान हादसे के बाद अब ये पता लगाने की कोशिशें हो रही हैं कि आखिर क्रैश से पहले क्या हुआ था। इस बीच हादसे का शिकार हुए विमान की एयरहोस्टेस शिल्पा कटारे ने बताया कि आखिर उस वक्त हुआ क्या था। एयरहोस्टेस शिल्पा कटारे विमान के अगले हिस्से में सवार थी। सौभाग्य से उनकी जान बच गयी। शिल्पा ने करिपुर एयरपोर्ट के एक सीनियर अधिकारी को बताया कि जैसे ही अनुभवी कप्तान दीपक साठे को इस बात का एहसास हुआ कि विज़िबिलिटी की कमी की वजह से उन्होंने रन वे को ओवर शूट कर दिया है, उन्होंने पूरे धैर्य के साथ विमान को काबू में करने की आखिरी दम तक कोशिश की।

6 दिन लापता भारतीय जवान, परिवार ने आतंकवादियों से शव को देने की अपील

शिल्पा कटारे ने बताया कि विमान के ब्रेक्स जाम हो गए थे और बारिश की वजह से रन वे पर फिसलन ज्यादा थी इसीलिए विमान आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। बावजूद इसके पायलेट दीपक साठे ने विमान को रोकने की कोशिश की और किसी तरह पूरे के पूरे विमान को खाई में गिरने से बचा लिया जिसके चलते ज्यादातर लोगों की जान बच गई।

खुद नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने भी एक ट्वीट के जरिए कहा कि एअर इंडिया का विमान यात्रियों को लेकर आ रहा था और बारिश के कारण वह रनवे से फिसल गया, जिसके बाद वह 35 फुट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। बता दें कि इस घटना में अब तक 19 लोग मारे जा चुके हैं।

रनवे से फिसलकर विमान सीधे नीचे खाई में गिरा। सीधे विमान की नोक जमीन से टकराई और टूट गई। गनीमत ये रही कि विमान फटा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मरने वालों में अधिकतर लोग वह हैं, जो विमान में आगे की तरफ बैठे थे। यही वजह है कि विमान के दोनों पायलट भी मारे गए हैं।

केरल : एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे थे ASI अजीत, विमान को 2 हिस्सों में टूटते देखा

बता दें कि शुक्रवार शाम एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान करिपुर एयरपोर्ट की रनवे पर फिसलकर करीब 35 फुट गहरी खाई में गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया। विमान में 10 नवजात समेत 184 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य थे। 19 में से 18 शवों की पहचान कर ली गयी है वहीं 1 शव की पहचान अभी बाकी है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही होगा।

Tags: air india accidentair india crashair india express crash newsair india express newsair india flight crashAir India Newsair india planeAir India plane crashflight air india express calicutplane crash indiaplane crash updatesविमान हादसा
Previous Post

अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर

Next Post

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कोझिकोड एयरपोर्ट का आज लेंगे जायजा

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
hardeep singh puri

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कोझिकोड एयरपोर्ट का आज लेंगे जायजा

यह भी पढ़ें

बिहार जा रही आठ लाख की अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

15/01/2022
murder

घरेलू विवाद में बड़े बेटे की हत्या, हत्यारोपी पिता व दो भाई फरार

04/04/2021

Poco M4 Pro 5G जल्द होगा लॉंच, मिलेगी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version