Main Sliderखेल

कोहली के बिल्कुल उलट हैं अजिंक्य रहाणे : हेड कोच रवि शास्त्री

मेलबर्न। भारत की जीत के बाद हेड कोच रवि शास्त्री काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने रहाणे के शतक को दूसरे टेस्ट का निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि उन्होंने ‘अविश्वसनीय धीरज’ का प्रदर्शन किया। शास्त्री से रहाणे और कोहली की कप्तानी की शैली में फर्क के बारे में पूछा गया था । उन्होंने कहा ,‘दोनों खेल को बखूबी समझते हैं।

इंग्लैंड में भारी बर्फबारी से यातायात प्रभावित, रेल सेवाएं भी बाधित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक बनाने के साथ अच्छी कप्तानी के लिये भी रहाणे की तारीफ की जा रही है। शास्त्री ने दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से मिली जीत के बाद कहा ,‘वह काफी चालाक कप्तान है और खेल को बखूबी पढ़ता है । उसके शांत स्वभाव से नये खिलाड़ियों और गेंदबाजों को मदद मिली। उमेश के नहीं होने के बावजूद वह विचलित नहीं हुआ।’ विराट काफी जुनूनी है जबकि अजिंक्य शांत है।

Covid19 Update : वुहान में कोरोना वैक्सीन का इमरजेंसी इस्तेमाल शुरू

विराट आक्रामक है जबकि अजिंक्य चुपचाप तैयारी करता है लेकिन उसे पता है कि वह क्या चाहता है।’ रहाणे के 112 रन की मदद से भारत ने पहली पारी में 326 रन बनाकर 131 रन की बढत ली थी। रवि शास्त्री ने मंगलवार को कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे को ‘चालाक कप्तान’ बताते हुए कहा कि उनका शांत स्वभाव नियमित कप्तान विराट कोहली से बिल्कुल विपरीत है जो हमेशा जोश और जुनून से भरे रहते हैं।

Related Articles

Back to top button