• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वलीदपुर को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ऊर्जा मंत्री ने 33/11 के.वी. उपकेंद्र का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
14/03/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ को आज करोड़ों रुपए की सौगात दी है। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर विकास और ऊर्जा विभाग के कार्यों से प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही मऊ में भी विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। राज्य में जर्जर तार बदलने और ट्रांसफार्मर उच्चीकृत करने का कार्य 17 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि दो दिन पहले ही नगरीय सुविधाओं को उच्चीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से 11 हजार करोड़ रुपए की 3419 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में राजधानी लखनऊ की तर्ज पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत अपूर्ती देने के लिए निरंतर सफल प्रयास हो रहे हैं।

ऊर्जा  मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने मुख्यमंत्री जी और वित्त मंत्री जी, परिवहन मंत्री जी के साथ सभी विभागों के मंत्री, अधिकारियों, कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद किया।

33/11 के. वी. उपकेंद्र – वलीदपुर के क्षमता वृद्धि कार्य का किया लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने 33/11 के.वी. उपकेंद्र – वलीदपुर पर पॉवर ट्रांसफार्मर 1×5 एम.वी.ए. से 2×5 एम.वी.ए. में क्षमता वृद्धि के कार्य का लोकार्पण हुआ। जिसकी लागात 87.25 लाख रुपए है।

इस कार्य से ग्रीष्मऋतु में होने वाली विद्युत कटौती की समस्या से मुक्ति मिलेगी और नगर पंचायत वलीदपुर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। जिसके अंतर्गत भिट्टी, रहमतनगर, बिच्चलापुरा, काजीटोला, ईदगाह, उत्तर मुहल्ला, ईस्लामपुरा, मठिया, रामनगर मोड़ एवं भोपतपुर के वासियों को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोहम्मदाबाद में 40 एमवीए के अतिरिक्त प्रवर्तक को स्थापित किया गया है।

खेती की लागत को कम करने में बिजली का बहुत महत्वपूर्ण योगदान : एके शर्मा

घोसी में 05 एमवीए को उच्चीकृत करते हुए 10 एमवीए किया गया। साथ ही नदुआ सराय मजरा में 132 केवीए के नये सब स्टेशन को जनता की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस साल वलीदपुर नगर पंचायत को 05 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए दिए गए हैं।

Tags: ak sharmamau newsup newsurja mantri
Previous Post

पहले आप लोग जिनको वोट देते थे वो राम के नाम से डरते थे: सीएम योगी

Next Post

नगर विकास मंत्री ने रोडवेज बस स्टैंड का किया शिलान्यास, 25 करोड़ की लागत से होगा पुनर्निर्माण कार्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने रोडवेज बस स्टैंड का किया शिलान्यास, 25 करोड़ की लागत से होगा पुनर्निर्माण कार्य

यह भी पढ़ें

सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद अवश्य करें ये काम, घर से दूर होगी नकारात्मक शक्तियां

10/06/2021
Commercial tax department investigation

जीएसटी प्रणाली में कंपोजिशन स्कीम में भी SMS से रिटर्न की मिली सुविधा

27/10/2020
petrol

लगातार 16वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

02/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version