• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहमदाबाद में एके शर्मा और कपिल देव अग्रवाल महाकुम्भ-2025 रोड शो में हुए शामिल

Writer D by Writer D
09/12/2024
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को अहमदाबाद में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) और व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dec Agarwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस, रोड शो एवं संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गुजरातवासियों को महाकुंभ में आने का आमंत्रण दिया।

मंत्रीगण गुजरात के अहमदाबाद में स्थित हयात होटल में मीडिया बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, गणमान्य जनों से संवाद एवं रोड शो कर उन्हें महाकुम्भ- 2025 (Maha Kumbh) के भव्य आयोजन की हो रही तैयारियों, विशेषताओं और सुरक्षा के विशेष इंतजामों की जानकारी देते हुए उन्हें महाकुम्भ में आने का आमंत्रण दिया।

आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों मंत्रियों ने गुजरातवासियों से महाकुंभ (Maha Kumbh) में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने महाकुम्भ को भारतीय संस्कृति, विरासत, अध्यात्म, सनातन परंपराओं, आधुनिकता और विकास का अनोखा और अद्वितीय संगम बताते हुए इसके आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और परंपराओं को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने का अवसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार इसे दिव्य और भव्य रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर आयोजित होने वाला महाकुम्भ देश विदेश से आए करोड़ों श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति, भारतीय चेतना , संस्कृति व अध्यात्म का अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने गुजरातवासियों से आग्रह किया कि कि इस महायज्ञ का हिस्सा बनें और इसे ऐतिहासिक बनाने में सहयोग प्रदान करें।

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए सज-संवर गए कालिंदी और गंगा के घाट

व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महाकुंभ 2025 केवल भारत का आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति का परिचायक है। गुजरात की भूमि ने सदैव धर्म, अध्यात्म और परंपराओं के प्रति आस्था का परिचय दिया है। महाकुंभ का संगम भारत के सभी हिस्सों से जुड़ने का प्रतीक है। मैं गुजरातवासियों से निवेदन करता हूं कि वे प्रयागराज आकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं।

मंत्रीगण ने बताया कि महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार इसे विश्वस्तरीय आयोजन बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का वैश्विक मंच भी बनेगा।

मंत्रीगण ने संवाद कार्यक्रम में बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया महाकुम्भ 2025 का आमंत्रण पत्र लेकर रविवार को गुजरात आए। गांधीनगर में रविवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर उनको गंगाजल युक्त कुंभ कलश, महाकुंभ का लोगो, आमंत्रण पत्र, कुम्भ साहित्य तथा उत्तर प्रदेश का गुड़ भेंट किया गया और उन्हें महाकुम्भ में आने के लिए अनुरोध किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिव्य और भव्य रूप से आयोजित होने वाले महाकुम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त की और महाकुम्भ में आने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। महाकुम्भ 2025 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के सभी प्रयास किए जा रहे। उत्तर प्रदेश सरकार इस ऐतिहासिक आयोजन को दिव्य और भव्य रूप में प्रस्तुत करने के लिए देश-विदेश में व्यापक प्रचार अभियान चला रही है। इसी क्रम में विभिन्न राज्यों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भेजकर वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख व्यक्तियों से भेंटकर उस प्रदेश के निवासियों को महाकुम्भ में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

Tags: Gujarat newsmaha kumbhmaha kumbh 2025 road show
Previous Post

’सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए ‘स्वस्थ भारत’ का होना जरूरी : सीएम योगी

Next Post

गुजरात और पश्चिम बंगाल की जनता को मिला महाकुंभ 2025 में आने का निमंत्रण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post
People of Gujarat and West Bengal received invitation to attend Maha Kumbh 2025

गुजरात और पश्चिम बंगाल की जनता को मिला महाकुंभ 2025 में आने का निमंत्रण

यह भी पढ़ें

AK Sharma

पीएम मोदी युग़ पुरुष है, जिन्होंने देश की नींव को मजबूत किया: एके शर्मा

12/06/2025
Plants

इन पेड़ों का घर के पास का होना होता है शुभ, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

10/11/2025
Satyendra Jain

केजरीवाल के मंत्री को बड़ा झटका, राउज कौर्ट ने खारिज किया जमानत याचिका

17/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version