• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकसित भारत के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, कार्यकर्ता सजकता से करें प्रयास: एके शर्मा

जौनपुर जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए एक-एक व्यक्ति का योगदान आवश्यक

Writer D by Writer D
26/10/2024
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर/लखनऊ। जौनपुर जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए एक-एक जनप्रतिनिधि और व्यक्ति का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। जौनपुर पूर्वांचल का सबसे विकसित जिला बने, यही सब का प्रयास होन चाहिए, इसके लिए सभी जनोपयोगी नीतियों और विकास परक योजनाओं को जिले के सुदूर क्षेत्रों तक ले जाने का भी प्रयास करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के विकसित भारत के संकल्प के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, उसके लिए सभी कार्यकर्ता सजक होकर प्रयास करें। यह बातें उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जौनपुर ए.के. शर्मा (AK Sharrma) ने शनिवार को अपने प्रभार जिले जौनपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने (AK Sharrma) उपस्थित जप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान राजनीति में जन सेवा बहुत आवश्यक है। घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने तथा उनके जीवन में तरक्की आए इसके लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने (AK Sharrma) कहा कि कुछ राजनीतिक कारणों और पूर्वाग्रही सोच के कारण पूर्वांचल विकास की दौड़ में पीछे रह गया। सही व्यक्ति का प्रतिनिधित्व न मिलने से विकास नहीं हो सका, जबकि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन सत्ता पक्ष का जनप्रतिनिधि न होने से विकास कार्य नहीं हो रहा।

Image

प्रभारी मंत्री (AK Sharrma) ने कहा कि वर्ष 1988-89 में आईएएस की नौकरी पर देश की सेवा में जाने से पहले प्रयागराज में पढ़ाई करते हुए यहां से आना जाना होता था। कोरोना काल में भी बनारस प्रवास के दौरान जौनपुर जिले सहित पूर्वांचल के कई जिलों में सेवा का अवसर मिला। लेकिन विकास की दौड़ में पूर्वांचल के जिले पिछड़ गए हैं, कई सारी व्यवस्थाओं को अभी पटरी पर लाना बाकी है, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक होगा। जनता के दुख दर्द को अपना दर्द समझते हुए दूर करने का प्रयास करना होगा।

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नींव के पत्थर होते हैं सफाईकर्मी : मुख्यमंत्री

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) का जनपद जौनपुर आगमन के दौरान रास्ते में शुभेच्छुओं, मित्रों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

Image

भाजपा के कार्यकर्ता बैठक में विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, ब्लॉक प्रमुख धीर सिंह, संगठन अध्यक्ष रामविलास यादव, जिला प्रभारी चौरसिया जी,सीमा द्विवेदी, कपिल मुनि, सुनील, विनोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaJaunpur news
Previous Post

योगी सरकार की पहल, दीपावली पर चटख रंगों से जगमगाएंगे वनटांगिया गांव

Next Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

prashant singh

सीएम योगी के समर्थन में डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य पर साधा निशाना

27/01/2026

यहां मुर्दों को भी लगता कोरोना का टीका, सर्टिफिकेट भी होता है जारी

21/01/2022
Fishes on land

आखिर बिना पानी के जमीन पर कैसे जीवित रह जाती है इस प्रजाति की मछलियां

18/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version