• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काफी वर्षों के बाद गांव में आकर मतदान करना, प्रेरणादायक रहा: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने अपने गांव काझाखुर्द के मतदान केंद्र पर किया मतदान

Writer D by Writer D
01/06/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने काफी लंबे वर्षों के बाद अपने गांव काझाखुर्द आकर गांववालों, परिवारजनो तथा शुभचिंतकों के साथ मिलकर गांव में स्थित 195-मतदान केंद्र में जाकर मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि गांव में आकर मतदान करना बहुत अच्छा लगा और प्रेरणादायक भी रहा। कहा कि नौकरी के दौरान गांव से बाहर गुजरात, दिल्ली में रहने का मौका मिला और वहीं पर मतदान भी किया गया अब उत्तर प्रदेश में रहने से गांव में आकर अपनों के बीच रहकर फिर से एक बार मतदान किया।

उन्होंने (AK Sharma) गांव के सभी बुजुर्ग, माताएं, बहनो, युवाओ से निवेदन किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सातवें चरण के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है। साथ ही भारत की प्रगति के लिए जरूरी भी है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए व नारी के सम्मान की रक्षा के लिए मतदान करना आवश्यक है। सभी के संपत्ति की हिफ़ाज़त के लिए, किसानों की संबृद्धि के लिए तथा नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके द्वारा मतदान किया जाना चाहिए। साथ ही ग़रीबों की तरक़्क़ी के लिए, सबकी ख़ुशहाली के लिए और अपने हर सपने की सिद्धि के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर आप सब की भागीदारी हो, यह जरूरी है।

बनारस का चुनाव एमपी नहीं, प्रधानमंत्री बनाने का है : एके शर्मा

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने मिलकर बहुत से विकास कार्य कराए हैं और आगे भी लोकहित जुड़े विकास कार्यों को कराया जाएगा। कहा कि जब भी एक स्थाई व मजबूत सरकार बनती है तो विकास कार्यों को गति मिलती है।

मतदान केंद्र के बाहर रसूलपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार करने की जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कहा कि मतदान का बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय से बात कर इस समस्या का समाधान आगे कराया जाएगा। इस बात का उन्होंने आश्वासन भी दिया।

Tags: ak sharmaloksabha election phase 7loksabha election votingloksabha elections 2024mau newsup news
Previous Post

जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट करें छुट्टियों की लिस्ट

Next Post

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कल ही तिहाड़ जेल में करना होगा सरेंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कल ही तिहाड़ जेल में करना होगा सरेंडर

यह भी पढ़ें

Shani Dev

शनि जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

28/05/2024

आंगनवाड़ी बहनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी का दीपावली पर तोहफा

02/11/2021
KGMU

KGMU के मरीजों के लिए बड़ी राहत, हॉस्पिटल में मिलेंगी 10 हजार प्रकार की सस्ती दवाएं

29/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version