• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा के संकल्प की मिसाल: ए के शर्मा

Writer D by Writer D
17/09/2026
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया। मंत्री ने बुजुर्गों के साथ केक काटा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हम सभी के लिए सेवा, समर्पण और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का अवसर है।उनका जीवन राष्ट्रसेवा के संकल्प की मिसाल है। प्रधानमंत्री ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है और उनके जन्मदिवस पर सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदना और सहयोग पहुंचाने का संकल्प लिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देशभर में सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए विशेष रूप से आत्मिक संतोष का विषय है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मोहम्मदाबाद गोहना में स्वच्छता अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्थानीय नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

स्वच्छता अभियान के उपरांत मंत्री जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वच्छ वातावरण और हरित परिवेश स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में वृक्ष बनकर हमें छाया, फल और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा।उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने के संकल्प के रूप में मनाना चाहिए।

ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जन्मदिवस पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना, स्वच्छता अभियान चलाना और पौधारोपण करना सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि मऊ सहित पूरे प्रदेश में जनभागीदारी के साथ सेवा और स्वच्छता की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Tags: ak sharmamau newspm modi
Previous Post

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से हटाई धारा 370: राजनाथ

Next Post

योगी सरकार की भव्य तैयारी, श्री राधा अष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार बरसाना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post

योगी सरकार की भव्य तैयारी, श्री राधा अष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार बरसाना

यह भी पढ़ें

Gang Rape

इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी, पीड़िता को मैदान में फेंककर फरार

17/06/2023
IIT-JEE Main

NTA Jee Mains एप्लिकेशन में आज से करेक्शन का मौका, देखें पूरी डिटेल

27/01/2021
up panchayat result

दो प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट, टॉस से हुआ जीत-हार का फैसला

03/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version