• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री ने वितरित पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी

Writer D by Writer D
28/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशों के क्रम में बरेली मण्डल के प्रभारी मंत्रीगण, नगर विकास एवम् ऊर्जा स्रोत मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ,  कारागार एवं होमगार्ड  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मवीर प्रजापति एवं  राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग  प्रतिभा शुक्ला ने शाहजहांपुर जनपद के विकास भवन सभागार में  जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान  मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य  सुरेश कुमार खन्ना,  सांसद  अरूण कुमार सागर, ने भी समीक्षा बैठक में प्रतिभाग कर आवश्यक निर्देश दिये।

AK Sharma

मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होने ज़ोर देते हुये कहा कि जनता की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करते हुये, उन्हे बेहतर सेवाएं उपलब्ध करायी जाये। ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों की अधिक शिकायत मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुये उन्हे कार्यशैली में सुधार हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जनता की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

AK Sharma

मुख्यमंत्री  द्वारा मंत्री समूह के माध्यम से समीक्षा कर जमीनी हकीकत की जानकारी लेकर इनमें सुधार हेतु निर्देश दिये गये है। इसी के क्रम में यह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। जन प्रतिनिधियों की मांग पर बेसहारा गौवंश की समस्यां के निदान के लिये सुनासरनाथ धाम के पास लगभग 300 एकड़ भूमि पर नंदीशाला एवं चारागाह बनवाने का प्रस्ताव उचित माध्यम से प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुये तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

एके शर्मा ने बरेली मण्डल में अधिकारियों के कसे पेंच, कार्यशैली सुधारने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी  उमेश प्रताप सिंह ने विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विधायक  हरिप्रकाश वर्मा, विधायिका  सलोना कुशवाहा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के विषय में जानकारी दी। इसके उपरान्त  मंत्रीगण ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरित की तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। उन्होने नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

इस दौरान जनपद के नोडल अधिकारी सचिव एवं एम डी जल निगम  अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक  एस आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी  एस बी सिंह, नगर आयुक्त  संतोष कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  रामसेवक द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaPm awasshahjhanpur newsup news
Previous Post

तकनीकी आवश्यकता पर संवेदनशीलता अपरिहार्य: सीएम योगी

Next Post

एके शर्मा ने 65.674 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

Monsoon Session: योगी सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने 65.674 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

यह भी पढ़ें

jail

साली को नचाते हुए जीजा पहुंचे जेल

15/06/2022
Kameshwar Chaupal

राम मंदिर के लिए नींव की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

07/02/2025
kolkata knight riders

केकेआर के खिलाड़ियों ने एक सप्ताह बाद होटल में की एक-दूसरे से मुलाकात

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version