• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य – देश में कोई भी परिवार बेघर न रहे: ए के शर्मा

Writer D by Writer D
05/12/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान विक्ट्री इंटर कॉलेज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)–2 के अंतर्गत 232 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस वितरण समारोह में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने सपनों के घर की दिशा में मिली इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर हर्ष और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का कोई भी परिवार बिना आवास के न रहे। इसी संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को तीव्र गति और पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का माध्यम है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश में लगभग 15 लाख मकान प्रदान किए गए, जो इस योजना की ऐतिहासिक सफलता दर्शाते हैं। इसके साथ ही मऊ जनपद में अब तक 18,171 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनसे हजारों परिवारों को अपने स्वयं के घर का सपना पूरा करने में मदद मिली है। इनमें से दोहरीघाट क्षेत्र के 534 लाभार्थियों को भी आवास प्रदान किए गए, जो क्षेत्रीय विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना सिर्फ चार दीवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार का व्यापक अभियान है। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार निरंतर प्रयासरत है कि हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ समय से पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस योजना को धरातल पर सफलतापूर्वक लागू कराने में सहयोग दिया। मंत्री श्री शर्मा ने इस दौरान लाभार्थियों एवं नागरिकों से संवाद भी किया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर कुसुम देवी, जीतन साहनी,अनिल वर्मा, नरगिस, प्रियंका रंजन, बबीता सोनकर, विनोद कुमार आदि लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष दोहरीघाट विनय जायसवाल, घोसी के अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, परियोजना अधिकारी अरविंद पांडेय, संबंधित विभागीय अधिकारी, लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर योगी आदित्यनाथ सरकार का कड़ा रुख

Next Post

रामनगरी में काशी-तमिल संगमम के अतिथियों का परंपरागत और भव्य स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

राम गोविंद चौधरी को अखिलेश यादव ने दी अंतिम विदाई, बोले- समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसाद

26/09/2026
Next Post
Kashi-Tamil Sangamam

रामनगरी में काशी-तमिल संगमम के अतिथियों का परंपरागत और भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें

malmas 2020

जानें पुराणों में अधिकमास को लेकर यह पौराणिक कथा

21/09/2020
cm yogi

आप केवल एक बल के स्वयंसेवक नहीं, बल्कि समाज का विश्वास व प्रदेश सरकार की शक्ति हैं: मुख्यमंत्री

06/12/2025
murder

देवर से करवाई पति की हत्या, 25 दिन बाद पत्नी ने कबूला गुनाह, प्रेमी संग हुई गिरफ्तार

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version