• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता एवं सुंदरता पर दें विशेष ध्यान: एके शर्मा

Writer D by Writer D
04/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को सुबह 8:00 बजे नगर विकास विभाग के उच्च अधिकारियों, नगर निगमों के नगर आयुक्तों एवं नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ नगरीय व्यवस्थाओं, स्वच्छता कार्यों की वर्चुअल समीक्षा बैठक किया। इसमें बैठक में लगभग एक हज़ार लोग जुड़े रहे।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)ने इस बैठक में सभी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से निराश्रित एवं ज़रूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड और सर्दी से बचाने के लिए आश्रय स्थलों का उचित व्यवस्थापन एवं अलाव की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। साथ ही प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता व सुंदरता पर विशेष ध्यान देंगे, जिससे कि इन नगरों से होकर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अच्छा अनुभव हो।

बैठक में मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में नगर विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके दृष्टिगत प्रयागराज नगर के सभी क्षेत्रों में भारत की भव्यता, तीर्थराज की दिव्यता और अपने प्रदेश की आधुनिकता दिखे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाए।

उन्होंने (AK Sharma)स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रयागराज में नगरीय सुगमता -स्वच्छता-सुंदरता बढ़ाने हेतु शहर की मुख्य सड़कों से अंदरूनी गलियों तक कहीं भी गड्ढा, गंदगी या अंधेरा न रहे। कोई नाली या सीवर बंद न हो और जल निकासी की समस्या न रहे।नए निर्माण होने के कारण कहीं पर भी मलवा पड़ा न रहे। कोई कार्यदाई संस्था मलवा छोड़कर गई हो या नाले और सीवर में डाल कर गई हो तो उसकी सफ़ाई करने के साथ-साथ उक्त संस्था का पेमेंट रोकने सहित कार्यवाही की जाय। कहीं भी नई खुदाई या तोड़-फोड़ अब मात्र अपरिहार्य कारणों से ही की जाय और नगर निगम को बताकर ही हो, शहर में कहीं अंधेरा न रहे सभी स्ट्रीट लाइट चालू स्थिति में रहे।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने प्रयागराज नगर आयुक्त से कहा कि सभी प्रकार के सामान व मानव बल की उपलब्धता मुख्यालय से करा लें। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नये कार्य न किया जाय विशेषकर जल निगम द्वारा जैसे खुदाई इत्यादि। नये कार्य अथवा नव निर्माण कार्य जहां भी हुए हो उन स्थानों से मलबों की साफ-सफाई और यदि किसी अन्य विभाग द्वारा मलबा फैलाया गया है तो उसे चेतावनी देना और उस पर जुर्माना लगाया जाय। मलबे एकत्रित होने वाले स्थान के पास नाले का निरीक्षण अवश्य करें, चोक होने की स्थिति में तत्कालिक रुप से सफाई कराए। कहीं पर भी नाला-नाली के ओवरफ्लो होने की समस्या न उत्पन्न हो। सभासद और पार्षदों के साथ मिलकर कार्य करें, उन्हें स्टोर व सामान उपलब्ध करायें। पर्याप्त मैनपावर और मशीन की व्यवस्था रहे। मुख्य मार्गों पर निर्माण सामग्री नहीं रहनी चाहिए, तत्काल हटाए। ऐजेंसी के माध्यम से नगर का सुशोभन किया जाय। कहीं पर भी अशोभनीय न दिखें, ऐसे स्थानों को होर्डिंग से व अन्य उपायों से सुन्दर बनाया जाय। शहर में स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण कराकर उन्हें दुरुस्त कर लिया जाय तथा जहां पर क्षमता वृद्धि की आवश्यकता हो, वहां बढ़ाया जाय। आन्तरिक गलियों में भी पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो, सड़कों, गलियों व नाला-नालियों की साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम हो। लोगों को आने जाने में आसानी हो प्रयागराज में पर्याप्त मात्रा में संकेतक अवश्य लगाया जाय। नगर विकास विभाग की अधिक से अधिक ब्रांडिंग करें। प्रत्येक दिवस अलग अलग वार्डों को चिन्हित कर साफ-सफाई कराई जाय। कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए DCCC राउंड द क्लाक चलाना है।

मैड्रिड के इन्टरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर में विश्व को दिया जाएगा महाकुम्भ का निमंत्रण

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि महाकुम्भ में प्रदेश में करोड़ों लोग आ रहे है। प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे- अयोध्या, काशी, विंध्याचल देवी, चित्रकूट पर भी सौन्दर्यीकरण और नगर सुशोभन की समुचित व्यवस्था की जाए। व्यापारिक संगठनों से भी नगरो के सुशोभन में मदद ली जाय। उनसे अपने घरों व प्रतिष्ठानों को लाइटिंग इत्यादि से सुशोभित करने का भी अनुरोध करें। सभी नगरों के चौराहों का सौन्दर्यीकरण अवश्य कराए। नगरों में स्थित हेरिटेज स्थलों को रोशन करके दिव्य व भव्य दिखाये। जैसे अपने घरों में उत्सव की तैयारी करते हैं वैसे ही पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहे।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि महाकुंभ के दृष्टिगत प्रदेश के सभी निकायों में सौन्दर्यीकरण, साफ-सफाई, ठंड से बचाव के समुचित उपायों में अलाव व आश्रय स्थल रहें। साथ ही निराश्रित लोगों के सुरक्षित रुकने-भोजन इत्यादि की भी सुविधा रहे। इस बार के महाकुंभ में देश-विदेश से लगभग 40-45 करोड़ लोगों के आने की सम्भावना है, इस दृष्टि से प्रत्येक निकाय में विशेष साफ-सफाई और सौन्दर्यीकरण किया जाय। लोगों को नये भारत का नया उत्तर प्रदेश के दर्शन कराना है। अतः इन कमियों पर विशेष ध्यान दिया जाय, जिसमें स्ट्रीट लाइटों को सुदृढ़ किया जाना जैसे कि अभी भी कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटे खराब होंगी। कहीं पर भी जल भराव की स्थिति न होने पाए, नाले नालियों की बेहतर सफ़ाई रहें। कूड़े का जमावड़ा न दिखे, अभी भी कई कई जगह कूड़ों का जमावड़ा देखा गया है।

प्रयागराज के आस पास के क्षेत्रों में, जिसमें पूर्वांचल के जिले, बुन्देलखण्ड के जिले व मध्यांचल के जिले जो विशेषकर प्रयागराज से नज़दीक हैं या उससे जुड़ते हैं उन मार्गों की समुचित साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण हो। स्वागत हेतु होर्डिंग लगे और सड़क किनारे के मकानों-दुकानों पर लाइटिंग की जाय जैसे कि उत्सव का मौहाल हो। आने वाला प्रत्येक दिन चुनौतीपूर्ण होने वाला है भीड़ बढ़ने के कारण पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता रहें। पर्याप्त संकेतकों को लगाने के साथ ही व्यवस्था बनीं रहे अन्य विभागों से भी सम्पर्क स्थापित करें। प्रयागराज व कुंभ तीर्थ क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रोकथाम रहे, कहीं पर भी इसका प्रयोग होता न दिखे। निकाय निदेशालय द्वारा सभी कार्यों का निरन्तर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाय।

महाकुंभ के नजदीक के जिलों में पूरी रात लोगों का आना जाना लगा रहेगा। इन मार्गों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जाय। अस्थाई शेल्टर होम्स विशेषकर रेलवे-स्टेशनो व बस स्टेशनो के पास बनाए जाए। ठंड में सफाई मित्रों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाय। महाकुंभ को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रुप में शामिल होने के कारण विदेशी संस्थाओं और अन्य अनुसंधान संस्थानो द्वारा इसकी निगरानी व स्टडी की जाएगी। G-20 में जैसे हमने व्यवस्था की थी, जिसकी विदेशी लोग भी इस भव्य आयोजन की सराहना कर रहे थे। सभी नगरीय निकाय अपने मशीनों को दुरुस्त रखें और डीजल इत्यादि की समुचित व्यवस्था अवश्य रखें। निकायों के प्रत्येक अधिशासी अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में ही निवास करे।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बैठक में सबका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हम सब मिलकर इस महापर्व को दिव्य, अलौकिक और अद्वितीय बनायेंगे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

अतुल सुभाष सुसाइड केस: पत्नी निकिता सिंघानिया सहित इन तीन को मिली जमानत

Next Post

महाकुम्भ 2025 के लिए योगी सरकार ने तैयार की जल पुलिस योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025 के लिए योगी सरकार ने तैयार की जल पुलिस योजना

यह भी पढ़ें

CM Yogi interacted with the students

टीचर बने सीएम योगी, दिए छात्रों के सवालों के जवाब

12/09/2024
rohan mehra

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फेम शूटिंग के लिए चंडीगढ पहुंचे रो​हन मे​​हरा

22/08/2020

बीजेपी को लगा बड़ा झटका,भवानीपुर उपचुनाव पर रोक लगाने से HC का इनकार

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version