• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

Writer D by Writer D
04/10/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक निरीक्षण भवन जौनपुर में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों की प्रगति, जनसमस्याओं के समाधान और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

प्रभारी मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लापरवाही या ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता के बीच उत्तरदायी और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि जनता को समयबद्ध सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे निरंतर जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाते रहें ताकि समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा सके।

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मडियाहू डॉक्टर आर के पटेल, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

बरेली में अब अमन-चैन, विपक्षी नेता सिर्फ माहौल बिगाड़ना चाहते हैंः जेपीएस राठौर

Next Post

संडे को इस टेस्टी रेसिपी से बनाएं स्पेशल

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Next Post
Pasta

संडे को इस टेस्टी रेसिपी से बनाएं स्पेशल

यह भी पढ़ें

Plants

इस दिशा में न लगाएं पौधे, घर पर होगा अशुभ प्रभाव

18/08/2024
Savin Bansal

रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, प्रथम राजकीय नशा मुक्ति केंद्र से 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त

30/01/2026
CM Vishnudev Sai

60 साल के हुए सीएम विष्णु साय, आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ मनाएंगे जन्मदिन

21/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version